Uncategorized

टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को 20 लाख रुपये एवं ₹25 हजार रुपये मासिक सहायता पर समझौता

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से मुलाकात कर 18 सितंबर को कंपनी परिसर में घटित घटना में मृत कर्मचारी के परिवार के हितों एवं उनकी मांगों को लेकर विस्तृत वार्ता की। वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृत कर्मचारी के परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं भविष्य में परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी। बातचीत के पश्चात कंपनी प्रबंधन की ओर से मृतक कर्मचारी की पत्नी के बैंक खाते में ₹20 लाख की आर्थिक सहायता भेजने तथा परिवार को प्रति माह ₹25,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। साथ ही इस मासिक सहायता राशि में प्रत्येक वर्ष ₹1,000 की बढ़ोतरी किए जाने पर भी समझौता हुआ

टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को 20 लाख रुपये एवं ₹25 हजार रुपये मासिक सहायता पर समझौता

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से मुलाकात कर 18 सितंबर को कंपनी परिसर में घटित घटना में मृत कर्मचारी के परिवार के हितों एवं उनकी मांगों को लेकर विस्तृत वार्ता की।
वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृत कर्मचारी के परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं भविष्य में परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी। बातचीत के पश्चात कंपनी प्रबंधन की ओर से मृतक कर्मचारी की पत्नी के बैंक खाते में ₹20 लाख की आर्थिक सहायता भेजने तथा परिवार को प्रति माह ₹25,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। साथ ही इस मासिक सहायता राशि में प्रत्येक वर्ष ₹1,000 की बढ़ोतरी किए जाने पर भी समझौता हुआ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा श्रमिकों और उनके परिवारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए खड़ी रही है। इस कठिन समय में मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ सकारात्मक बातचीत के माध्यम से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं नियमित मासिक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशुतोष सिंह, जिला महामंत्री कौशल प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह शोहल, ओबीसी अध्यक्ष प्रताप यादव,जिला सचिव फिरोज खान, रणजीत झा, राजीव पांडेय, बीरबल कुमार शामिल थे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में कंपनी परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
उक्त जानकारी परविंदर सिंह अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!