खेलेगा भारत, जितेगा भारत के संदेश के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ रंगारंग आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेल मंत्रालय भारत सरकार, पर्यटन , कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के खेल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जिला में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में “PLAY” कार्यक्रम के तहत *“एक घंटा खेल के मैदान में”* के संदेश के साथ जमशेदपुर परशुडीह के सारजामदा स्थित, सरजामदा स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग के फुटबॉल , एवं अन्य मैदानी प्रतियोगिताओं के साथ साथ जिला में अवस्थित विभिन्न डे-बोर्डिंग केन्द्रों में वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

खेलेगा भारत, जितेगा भारत के संदेश के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ रंगारंग आयोजन

जमशेदपुर- आज राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेल मंत्रालय भारत सरकार, पर्यटन , कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के खेल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जिला में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में “PLAY” कार्यक्रम के तहत *“एक घंटा खेल के मैदान में”* के संदेश के साथ जमशेदपुर परशुडीह के सारजामदा स्थित, सरजामदा स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग के फुटबॉल , एवं अन्य मैदानी प्रतियोगिताओं के साथ साथ जिला में अवस्थित विभिन्न डे-बोर्डिंग केन्द्रों में वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई
कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, उपस्थित गणमान्य अतिथियों ,जन प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने सामुहिक रूप से खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल प्रतिज्ञा ली।
सरजामदा स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल एवं अन्य प्रतियोगिताओं के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या कुसुम पूर्ती, सी एस आर हेड ईस्टर्न रीजन टाटा पावर – रणधीर कुमार , टाटा पावर जोजोबेडा प्लांट के सीएसआर हेड मृत्युंजय राय एवं अन्य अधिकारीगण, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच नितिन कुमार, जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की, पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको , खेल उदघोषक डा श्याम शर्मा सहित खेल प्रशिक्षक, और काफी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से नियमित रूप से खेलों से जुड़ने और खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आहवान किया।
जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को सशक्त करना और अधिक से अधिक युवाओं को खेल मैदान से जोड़ना है।



