तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत श्री हनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न
सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तथा कक्षा 4 से 6 तक के छात्र - छात्राओं के लिये दो वर्गो में श्री हनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ । जिसमें नगर के 26 विद्यालयों के कुल 186 विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । तत्पश्चात सम्मानित अतिथि त्रय नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शिव शंकर सिंह , चिन्टु सिंह एवं जुगुन पाण्डेय सहित संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया, मानद महासचिव डाॅ प्रसेनजित तिवारी , सह सचिव प्रसन्न वदन मेहता , ओम प्रकाश अग्रवाल, साहित्य समिति के डाॅ रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डाॅ यमुना तिवारी व्यथित एवं डाॅ अजय कुमार ओझा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन किया गया

तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत श्री हनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तथा कक्षा 4 से 6 तक के छात्र – छात्राओं के लिये दो वर्गो में श्री हनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ । जिसमें नगर के 26 विद्यालयों के कुल 186 विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी

तत्पश्चात सम्मानित अतिथि त्रय नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शिव शंकर सिंह , चिन्टु सिंह एवं जुगुन पाण्डेय सहित संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया, मानद महासचिव डाॅ प्रसेनजित तिवारी , सह सचिव प्रसन्न वदन मेहता , ओम प्रकाश अग्रवाल, साहित्य समिति के डाॅ रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डाॅ यमुना तिवारी व्यथित एवं डाॅ अजय कुमार ओझा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन किया गया ।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सर्वश्री डाॅ रागिनी भूषण, हरि मित्तल, राजेन्द्र राज, शिखा अखौरी, डाॅ यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, उषा झा, उपासना सिन्हा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, रीना सिन्हा, लक्ष्मी सिंह रहे । जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में सर्वश्री मुरलीधर केडिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, मंजू ठाकुर, डाॅ अजय कुमार ओझा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, मनीष सिंह ‘वंदन’, सुरेश चन्द्र झा,रीना गुप्ता श्रुति, पूनम सिंह, वसंत जमशेदपुरी, डाॅ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, वीणा कुमारी ‘नंदिनी’, अरुणा झा, पूनम महानंद, लक्ष्मी सिंह ‘रुबी’, बलविन्दर सिंह , डॉ मिथिलेश चौबे, डॉ अरुण कुमार शर्मा, सुष्मिता मिश्र, सुदीप्ता जेठी राउत, जितेश तिवारी प्रमुख रहे ।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=aADGybiwr9FHNj9i
जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल,पूनम सिंह, राकेश कुमार, हरभजन सिंह रहबर, क्षमाश्री दुबे, शुभम पांडेय सहित अनेक साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही



