Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड जवानों का पांच माह का बकाया वेतन कल होगा जारी

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों का पिछले पांच महीनों से लंबित वेतन अब कल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने बकाया वेतन भुगतान के लिए आवश्यक राशि का आवंटन कर दिया है और संबंधित धनराशि आज एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक के खाते में भेज दी गई है

सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड जवानों का पांच माह का बकाया वेतन कल होगा जारी

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों का पिछले पांच महीनों से लंबित वेतन अब कल जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने बकाया वेतन भुगतान के लिए आवश्यक राशि का आवंटन कर दिया है और संबंधित धनराशि आज एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक के खाते में भेज दी गई है।

श्री राय ने कहा कि लगातार पांच महीने तक वेतन नहीं मिलने से होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया था।

उन्होंने बताया कि हालात इतने चिंताजनक हो गए थे कि एक महिला होमगार्ड जवान ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास तक कर लिया था। हालांकि चिकित्सकों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।

विधायक सरयू राय ने बताया कि दो दिन पहले एमजीएम अस्पताल के दौरे के दौरान होमगार्ड जवानों ने उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया था।

जवानों ने बताया कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर से ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से दूरभाष पर बातचीत की।

श्री राय के अनुसार उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि एमजीएम अस्पताल उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है इसलिए वहां कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना उनका दायित्व है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि होमगार्ड जवानों का बकाया वेतन तत्काल जारी कराया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि दो दिनों के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो वे सरकार के खिलाफ सीधे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि होमगार्ड जवानों का लंबित वेतन शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। अब सरकार की ओर से राशि उपलब्ध करा दिए जाने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वादा निभाया है और इससे सैकड़ों होमगार्ड जवानों एवं उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!