Uncategorized

राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर महानगर ने आषाढ़ पूर्णिमा से लेकर अबतक जमशेदपुर महानगर के अलग-अलग नगरों में गुरुपूजन के कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं

इसका समापन समारोह का 23अगस्त 2026, दिन रविवार को अपराह्न 03:30बजे से तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित किया गया। विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का संयोजन चंचला सिन्हा ने और संचालन प्रिया सिंह ने किया। भगवाध्वज के आरोहण के पश्चात मंचासीन अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ अष्टभुजा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का परिचय एवं प्रर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंचासीन अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा प्रदान कर किया गया

जमशेदपुर- राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर महानगर ने आषाढ़ पूर्णिमा से लेकर अबतक जमशेदपुर महानगर के अलग-अलग नगरों में गुरुपूजन के कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

इसका समापन समारोह का 23अगस्त 2026, दिन रविवार को अपराह्न 03:30बजे से तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित किया गया। विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का संयोजन चंचला सिन्हा ने और संचालन प्रिया सिंह ने किया।


भगवाध्वज के आरोहण के पश्चात मंचासीन अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ अष्टभुजा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का परिचय एवं प्रर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंचासीन अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा प्रदान कर किया गया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=Ho2ehNVUHivEBG3a

कार्यक्रम की मुख्यवक्ता शिक्षाविद् डाक्टर मौसुमी पाॅल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति परम पवित्र भगवाध्वज को अपना गुरु मानते हुए राष्ट्र, समाज और परिवार के प्रति समर्पण,सेवा एवं संस्कार का संदेश देती है। डॉ स्नेहलता सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को तन और मन से मजबूत होकर राष्ट्र विरोधी ताकतों का सामना करते हुए राष्ट्र का नव निर्माण करना है। विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने अपने संबोधन में संगठन कार्य को मजबूत करने और विस्तार देने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्रीमती भट्टाचार्य, मीन साहू तथा संगीता प्रसाद ने गीत गाकर एवं मनुश्रीकुमारी ने श्लोक पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। संगीता सिंह ,पुनिया देवी, ममता , एकता कुमारी , डाक्टर पुष्कर बाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की।
इस मौके पर पूर्व सांसद आभा महतो, संस्कार भारती की डाक्टर रागिनी भूषण, कृष्णा सिन्हा, डाक्टर पुष्पा कुमारी, संगीता सिंह,छंदा सिन्हा, पूजा शर्मा एवं अन्य कई लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!