राष्ट्रीय योगी सेना ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में मिला सौंपा ज्ञापन
झारखंड राज्य में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौशालाओं के निर्माण एवं संरक्षण तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु राष्ट्रीय योगी सेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने रांची लोकभवन में जाकर महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को एक ज्ञापन सौंपा है । सेना के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित निम्न महत्वपूर्ण मांगों को प्रस्तुत किया है और कहा है कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में गौ माता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि तथा जैविक खेती के लिए भी उपयोगी है। अतः गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी एवं कठोर व्यवस्था किया जाना आवश्यक है

राष्ट्रीय योगी सेना ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में मिला सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर – झारखंड राज्य में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौशालाओं के निर्माण एवं संरक्षण तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु राष्ट्रीय योगी सेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने रांची लोकभवन में जाकर महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को एक ज्ञापन सौंपा है । सेना के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित निम्न महत्वपूर्ण मांगों को प्रस्तुत किया है और कहा है कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में गौ माता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि तथा जैविक खेती के लिए भी उपयोगी है। अतः गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी एवं कठोर व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। राष्ट्रीय योगी सेना ने राज्यपाल से निम्न मांग करती है-
1. झारखंड राज्य में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा प्रचलित कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जाएँ।
2. अवैध पशु वध एवं गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए राज्य के सभी संबंधित विभागों एवं पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाए।
3. प्रत्येक जिले एवं आवश्यकतानुसार प्रखंड स्तर पर आधुनिक एवं सुव्यवस्थित गौशालाओं का निर्माण कराया जाए, जहाँ निराश्रित, वृद्ध, बीमार एवं बेसहारा गौवंश के संरक्षण की उचित व्यवस्था हो।
4. गौशालाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पर्याप्त सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा गौशालाओं में चारा, पानी, चिकित्सा एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
5. गौवंश के संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं जैविक कृषि से जोड़ा जाए, ताकि गौ आधारित उत्पादों एवं प्राकृतिक कृषि के माध्यम से किसानों तथा गौपालों की आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध हों।
7. गौ तस्करी एवं गाँवंश के प्रति क्रूरता की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रभावी तंत्र बनाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। केंद्र सरकार एवं संबंधित संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष झारखंड की जनता की भावना को रखते हुए गौ माता को ‘राष्ट्र माता का सम्मान दर्जा प्रदान करने की दिशा में आवश्यक संवैधानिक एवं विधिक पहल का अनुरोध किया जाए। राष्ट्रीय योगी सेना ने महामहिम राज्यपाल से कहा है कि हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति, समुदाय अथवा वर्ग के प्रति विरोध उत्पन्न करना नहीं, बल्कि गाय का संरक्षण, पशु कल्याण, कानून के पालन तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांग रखना है। अतः महामहिम से विनम्र निवेदन है कि उपर्युक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित राज्य सरकार एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने तथा उचित स्तर पर इस विषय को उठाने की कृपा करें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके स्तर से इस विषय में सकारात्मक पहल की जाएगी। यह जानकारी राष्ट्रीय योगी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नन्दकिशोर चौधरी
द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है



