Uncategorized

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा। समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त राजीव रंजन ने वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब के साथ परेड का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, नगर आयुक्त जेएनएसी योगेन्द्र प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

जमशेदपुर – स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा। समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त राजीव रंजन ने वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब के साथ परेड का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, नगर आयुक्त जेएनएसी योगेन्द्र प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल की पुरूष व महिला की टुकड़ी, होम गार्ड की प्लाटून, चौकीदार महला व पुरूष, एनसीसी, रेंजर (गर्ल्स), स्काउट एंड गाईड की दो प्लाटून एवं केजीबीवी, पटमदा का बैंड पार्टी शामिल हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किए गए अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुख्य समारोह को भव्यता से मनाए जाने को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन सिदगोड़ा टाउन, हॉल में किया गया है। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं राष्ट्रभक्ति गीत व संगीत की प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन को भी लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!