श्री श्री महाप्रभु जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा-2026 को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के महासचिव ललन यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के हस्ताक्षर से जिला के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया
समिति ने प्रशासन से आग्रह किया कि दिनांक 16.07.2026 से 23.07.2026 तक जमशेदपुर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाली रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पुख्ता प्रबंध किए जाएं

जमशेदपुर- श्री श्री महाप्रभु जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा-2026 को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के महासचिव ललन यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के हस्ताक्षर से जिला के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया
समिति ने प्रशासन से आग्रह किया कि दिनांक 16.07.2026 से 23.07.2026 तक जमशेदपुर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाली रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पुख्ता प्रबंध किए जाएं
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें
1 सुरक्षा व्यवस्था – यात्रा अवधि में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, यातायात पुलिस एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
2 यातायात प्रबंधन – खासमहल मंदिर से निकलने वाली रथ यात्रा के मद्देनजर टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन एवं सुचारु व्यवस्था।
3.चिकित्सा सुविधा – टाटानगर, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची चौक सहित प्रमुख स्थलों पर डॉक्टर, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था
4.विद्युत एवं पेयजल – रथ यात्रा मार्ग में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल की व्यवस्था
5.स्वच्छता अभियान – रथ मार्ग, मंदिर परिसर एवं आसपास ब्लीचिंग पाउडर एवं कीटनाशकों का छिड़काव
6.शराबबंदी – यात्रा के एक दिन पूर्व से समापन तक संबंधित क्षेत्रों में शराब की बिक्री एवं सेवन पर प्रतिबंध
7.शांति समिति की बैठक – वर्ष 2025 में हाड़तोपा पुलिया पर हुई घटना को देखते हुए, रथ यात्रा से पूर्व पोटका, सुंदरनगर थाना, प्रशासन एवं शांति समिति की संयुक्त बैठक कर सुरक्षा रणनीति तैयार करना
समिति के महासचिव ललन यादव ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। हमारा उद्देश्य है कि हजारों श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के रथ यात्रा में शामिल हों और यह आयोजन सौहार्द एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो
इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर , महासचिव ललन यादव, वरीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा , पवन कुमार उपाध्याय एवं संयुक्त सचिव एसके शर्मा शामिल हुए



