Uncategorized

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के रक्तदान शिविर का उदघाटन वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एहतशाम वकारिबए एवं सिविल सर्जन डा0 साहिर पाल ने किया सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष ;वित्त एवं कराधान स्व दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर चौथी बार चैम्बर भवन में शनिवार 22 अगस्तए 2026 को पूर्वाहन 10 00 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक डा एहतशाम वकारिबए भापुसे एवं सिविल सर्जन डा0 साहिर पाल के द्वारा संयुक्त्त रूप से किया गया। रक्तदान शिविर में स्व दिनेश चौधरी के परिवार के सदस्यगणों की उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर उनके बड़े भाई सुरेश चौधरी एवं छोटे भाई आनंद चौधरी ने चैम्बर के द्वारा स्व सीए दिनेश चौधरी की स्मृति किये जा रहे पाँचवाँ रक्तदान शिविर के प्रति चैम्बर का आभार जताया उक्त जानकारी मानद महासचिव पुनीत काँवटिया ने दी

जमशेदपुर- चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के रक्तदान शिविर का उदघाटन वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एहतशाम वकारिबए एवं सिविल सर्जन डा0 साहिर पाल ने किया
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष ;वित्त एवं कराधान स्व दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर चौथी बार चैम्बर भवन में शनिवार 22 अगस्तए 2026 को पूर्वाहन 10 00 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक डा एहतशाम वकारिबए भापुसे एवं सिविल सर्जन डा0 साहिर पाल के द्वारा संयुक्त्त रूप से किया गया। रक्तदान शिविर में स्व दिनेश चौधरी के परिवार के सदस्यगणों की उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर उनके बड़े भाई सुरेश चौधरी एवं छोटे भाई आनंद चौधरी ने चैम्बर के द्वारा स्व सीए दिनेश चौधरी की स्मृति किये जा रहे पाँचवाँ रक्तदान शिविर के प्रति चैम्बर का आभार जताया उक्त जानकारी मानद महासचिव पुनीत काँवटिया ने दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि स्व दिनेश चौधरी चैम्बर के एक कर्मठ सदस्य रहे और एक पदाधिकारी के रूप में भी विभिन्न पदों पर रहते हुये उन्होंने व्यवसायी उद्यमियों हित के प्रति सदा निष्पक्ष रूप से कार्य किया। वे कोरोना काल में जनहित में व्यवसायी उद्यमियों की समस्याओं को सुलझाने और जनहित के कार्य करते हुये कोरोना से पीड़ित हुये और 4 अगस्तए 2020 को स्वर्गारोहन को प्राप्त हुये।चैम्बर प्रत्येक वर्ष उनके पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है। आज यह उनकी पुण्यतिथि पर चैम्बर के द्वारा पाँचवाँ बार इस रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। उनके कार्यों को चैम्बर सदस्य अपने लिये प्रेरणास्त्रोत के रूप में देखते हैं।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर के उदघाटन में पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एहतशाम वकारिबए भाण्पुण्सेण् ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डा0 साहिर पाल ने चैम्बर के कार्यों को सराहा। उन्होंने चैम्बर के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुये कहा कि एक व्यवसायिक संस्था के द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य देखने को बहुत ही कम मिलता है। ऐसी जनहित के कार्य चैम्बर को आम लोगों के बीच भी लोकप्रिय बना रही है। उन्होंने कहा कि चैम्बर अपने व्यवसायिक गतिविधियों के अलावा समाज के प्रति जनहित के जो कार्य कर रहे हैं वह इस रक्तदान शिविर के माध्यम से दिख रहा है। अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला भी बढ़ाया।

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन सदर हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें डा0 बिमलेश कुमार की विशेष भूमिका रही।

सिंहभूम चैम्बर के रक्तदान शिविर को सफल बनाने में प्रेस मीडिया की भी सराहनीय भूमिका रही।

सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में कुल 110 व्यवसायी उद्यमियों ने रक्तदान किया जिसमें महिलाओंए पुरूषों एवं नये रक्तदाता शामिल थे। इस अवसर पर स्वण् दिनेश चौधरी के परिवार से विशाल चौधरीए अंशुल चौधरीए पूनम चौधरी श्वेता चौधरी पायल चौधरी महेन्द्र गोयल श्यामा गोयल अंकिता गोयल अंकित गोयल ममता अग्रवाल शुभम अग्रवाल सोफ्टी अग्रवाल उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अनिल मोदी राजीव अग्रवाल हर्ष बाकरेवाल सचिव भरत मकानी अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया मनोज गोयलए सीए प्रतीक अग्रवालए कौशिक मोदीए मोहित मूनका अश्विनी अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल महासचिव प्रवीण गुटगुटिया संतोष खेतान पवन नरेडी पवन शर्मा चन्द्रकांत जटाकिया भवानीशंकर गुप्ता पारस अग्रवाल रोहित केडिया नीतीश धूत भारत वसानी सत्य नारायण अग्रवाल किशोर गोलछा दिलीप गोलछा महेश सोंथालिया विनोद शर्मा राजेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल रवि ;डब्बूद्ध राहुल चौधरी के अलावा काफी संख्या में व्यवसायी एवं उद्यमीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!