जमशेदपुर का राष्ट्रीय गौरव ओटीएस संग्रह में एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर को देश में दूसरा स्थान
हैदराबाद में राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुआ जमशेदपुर एकल अभियान के लिए चैप्टर के सामूहिक प्रयासों को मिली बड़ी पहचान

जमशेदपुर का राष्ट्रीय गौरव ओटीएस संग्रह में एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर को देश में दूसरा स्थान
हैदराबाद में राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुआ जमशेदपुर एकल अभियान के लिए चैप्टर के सामूहिक प्रयासों को मिली बड़ी पहचान
जमशेदपुर- ्सेवा, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता के क्षेत्र में जमशेदपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS) के जमशेदपुर चैप्टर ने ओटीएस (OTS) संग्रह की बेस कैटेगरी में देश में द्वितीय सर्वोच्च स्थान हासिल कर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है
यह गौरवपूर्ण सम्मान 18 जुलाई 2026 को हैदराबाद में आयोजित भव्य राष्ट्रीय एफटीएस पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर के लिए, बल्कि पूरे जमशेदपुर शहर के लिए गौरव का विषय है।
ग्रामीण एवं जनजातीय भारत के उत्थान के लिए समर्पित एकल अभियान के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सशक्त बनाने में एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ओटीएस संग्रह में राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान चैप्टर के सदस्यों, दानदाताओं, स्वयंसेवकों और शुभचिंतकों की सामूहिक शक्ति और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
जमशेदपुर चैप्टर की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान श्री राजेश मित्तल, अध्यक्ष, एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर; श्री सुनील बागडोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष, एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर; तथा श्रीमती वर्षा मित्तल, श्री रमेश माहेश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी, तथा श्रीमति चेतन कौंटिया, राष्ट्रीय वन यात्रा संयोजक, एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर ने ग्रहण किया
चैप्टर के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि एफटीएस जमशेदपुर परिवार के प्रत्येक सदस्य, दानदाता, स्वयंसेवक और शुभचिंतक के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान एकल अभियान के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर ने भविष्य में ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता की पहुंच को और व्यापक बनाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपनी भूमिका को और सशक्त करने का संकल्प दोहराया।
जमशेदपुर की धरती से उठी सेवा की यह आवाज अब राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुई है। ओटीएस संग्रह में देश में द्वितीय सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर एफटीएस जमशेदपुर चैप्टर ने यह सिद्ध किया है कि जब सेवा का उद्देश्य महान हो और समाज का सहयोग साथ हो, तो स्थानीय प्रयास भी राष्ट्रीय परिवर्तन का आधार बन सकता है
