Uncategorized

कदमा मेन रोड स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर में विपतारणी देवी की पूजा काफी हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई

रंकिणी मंदिर में हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उक्त विपतारणी पूजा के बारे में बताते हुए रंकिणी मंदिर के महासचिव जनार्दन पाण्डेय एवं अध्यक्ष दिलिप दास ने बताया कि विपतारणी देवी माँ दुर्गा का ही स्वरूप है। ऐसी मान्यता है कि माँ दुर्गा के स्वरूप अर्थात् विपतारणी देवी की पूजा से पूरे वर्ष भर माँ विपतारणी की कृपा से उनके भक्तों पर कोई संकट अथवा विपत्ती नहीं आती है

जमशेदपुर- कदमा मेन रोड स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर में विपतारणी देवी की पूजा काफी हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई


उक्त अवसर पर रंकिणी मंदिर में हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उक्त विपतारणी पूजा के बारे में बताते हुए रंकिणी मंदिर के महासचिव जनार्दन पाण्डेय एवं अध्यक्ष दिलिप दास ने बताया कि विपतारणी देवी माँ दुर्गा का ही स्वरूप है। ऐसी मान्यता है कि माँ दुर्गा के स्वरूप अर्थात् विपतारणी देवी की पूजा से पूरे वर्ष भर माँ विपतारणी की कृपा से उनके भक्तों पर कोई संकट अथवा विपत्ती नहीं आती है। इस पूजा को विशेष कर बंगाली समुदाय के महिलाएँ पूजा करतीं है।

जिसके तहत उपवास रहकर माँ विपतारणी की कथा सुनकर लाल धागे महिलाएँ अपने बाएँ हाथ पर और पूरूष दाएँ हाथ में बाँधते हैं। उक्त अवसर पर रंकिणी मंदिर के वरिष्ठ सदस्यों उपाध्यक्ष के.जी. गोविन्द, एस. रमेश, दीपक विश्वास हरभजन सिंह, संजय कुमार, सुभाष, एस के वर्मा, कार्तिक, गोपाल, मनीन्दर सिंह, बालक दा सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों का भी काफी योगदान रहा जिससे उक्त पूजा बृहद स्तर पर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई उक्त जानकारी दिलीप दास अध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय महासचिव ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!