Uncategorized

लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना रहीं विजेता

कोयल मंडल द्वितीय एवं संगम शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं, महिलाओं के उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल

लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना रहीं विजेता

कोयल मंडल द्वितीय एवं संगम शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं, महिलाओं के उत्साह से भक्तिमय हुआ माहौल

जमशेदपुर- छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे कृष्णा बॉयज समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं सात दिवसीय मेले के तहत बुधवार को महिलाओं के लिए विशेष लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

प्रतियोगिता के दौरान करीब 50 फीट की दूरी पर 6 फीट की ऊंचाई पर रस्सी के सहारे मटकी लटकाई गई। प्रतिभागी महिलाओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने की चुनौती स्वीकार की। उपस्थित लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीना, द्वितीय स्थान कोयल मंडल तथा तृतीय स्थान संगम शर्मा ने प्राप्त किया। विजेताओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ने के साथ-साथ महिला सहभागिता, मनोरंजन और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना रहा। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक सोनू सिंह, अध्यक्ष राकेश सिंह, विकास, आलोक सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
10 सितंबर को होगा भव्य दही हांडी कार्यक्रम
कृष्णा बॉयज समिति द्वारा 10 सितंबर 2026 को शाम 7:00 बजे भव्य दही हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹51,000/- (इक्यावन हजार रुपये) की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। अब तक शहर की पांच टीमें प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा चुकी हैं।
समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर दही हांडी प्रतियोगिता का आनंद लें और प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करें।
स्थान: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, प्रतिभा केंद्र, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर
समय: शाम 7:00 बजे से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!