Uncategorized

वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे विभाग को सौंपा मांग पत्र

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा बागबेड़ा अध्यक्ष अजीत सिन्हा के साथ संयुक्त रूप से रेलवे विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर वायरलेस मैदान स्थित पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान पार्क में व्याप्त मूलभूत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई

वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे विभाग को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा बागबेड़ा अध्यक्ष अजीत सिन्हा के साथ संयुक्त रूप से रेलवे विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर वायरलेस मैदान स्थित पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान पार्क में व्याप्त मूलभूत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वायरलेस मैदान स्थित पार्क बागबेड़ा क्षेत्र के हजारों लोगों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण पार्क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पार्क में गंदगी का अंबार, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव, पेयजल सुविधा नहीं होना तथा सुरक्षा संबंधी कमियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

मांग पत्र के माध्यम से पार्क में नियमित साफ-सफाई, उच्च क्षमता वाली प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्क के समुचित रखरखाव की मांग की गई। साथ ही पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का भी आग्रह किया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि जनता की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। बागबेड़ा के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण मिले, इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वायरलेस मैदान पार्क केवल एक पार्क नहीं, बल्कि बागबेड़ा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान का केंद्र है। इसके संरक्षण और विकास के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाती रहेगी तथा संबंधित विभागों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए लगातार दबाव बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!