Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? झारखंड की जनता जवाब चाहती है – कुलवंत सिंह बंटी

17 दिन से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों को लाठी और आंसू गैस—हेमंत सरकार जवाब दे लोकतंत्र में सवाल पूछने पर लाठी चलेगी या जवाब मिलेगा?

छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? झारखंड की जनता जवाब चाहती है – कुलवंत सिंह बंटी

17 दिन से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों को लाठी और आंसू गैस—हेमंत सरकार जवाब दे

लोकतंत्र में सवाल पूछने पर लाठी चलेगी या जवाब मिलेगा?

पूर्व खादी बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने रांची विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज एवं आंसू गैस छोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे हेमंत सरकार की दमनकारी और संवेदनहीन मानसिकता का प्रमाण बताया है

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि 17 दिनों से बिना हिंसा और शांतिपूर्ण तरीके से अनशन कर रहे छात्र किसी से अभद्र व्यवहार नहीं कर रहे थे। वे सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपना हक, न्याय और अपने भविष्य का जवाब मांग रहे थे। लेकिन सरकार ने उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं और आंसू गैस छोड़ी।

उन्होंने सरकार से सीधा सवाल करते हुए कहा कि
झारखंड की जनता जानना चाहती है—छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? गृह विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है, तो इस बर्बर कार्रवाई की जिम्मेदारी कौन लेगा और किसके निर्देश पर शांतिपूर्ण छात्रों पर पुलिस की ताकत का इस्तेमाल किया गया? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को इसका जवाब देना होगा

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सरकार के पास यदि छात्रों की मांगों का जवाब नहीं था तो बातचीत करती, लेकिन लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं पर लाठी चलाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सत्ता के अहंकार में यह भूल गई है कि ये छात्र झारखंड के भविष्य हैं। उनकी आवाज को लाठी और आंसू गैस के दम पर दबाया नहीं जा सकता। जितना दमन होगा, उतनी ही मजबूती से युवाओं की आवाज उठेगी।
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि हेमंत सोरेन, छात्रों के सवालों का जवाब दीजिए। लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया, यह बताइए। झारखंड की जनता सवाल पूछ रही है और इस सवाल से सरकार भाग नहीं सकती।”

राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल

कुलवंत सिंह बंटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई के बावजूद राहुल गांधी मौन क्यों हैं?

उन्होंने कहा कि जो लोग हर वक्त लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देते हैं, उन्हें आज झारखंड के छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए। जनता कांग्रेस और उसके सहयोगियों के इस दोहरे चरित्र को देख रही है।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि भाजपा युवाओं की आवाज को दबने नहीं देगी। छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा।

लाठी से आवाज नहीं दबेगी,
आंसू गैस से आंदोलन नहीं रुकेगा।
झारखंड का युवा अपने हक के लिए लड़ेगा—
और इस दमन का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!