Uncategorized

लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, उत्साह से गूंजा छोटा गोविंदपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में महिलाओं ने दिखाया जोश और उत्साह

छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे कृष्णा बॉयज समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं सात दिवसीय मेले के तहत बुधवार को महिलाओं के लिए विशेष लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया

लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, उत्साह से गूंजा छोटा गोविंदपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में महिलाओं ने दिखाया जोश और उत्साह

जमशेदपुर- छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे कृष्णा बॉयज समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं सात दिवसीय मेले के तहत बुधवार को महिलाओं के लिए विशेष लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया।
प्रतियोगिता में लगभग 50 फीट की दूरी पर करीब 6 फीट की ऊंचाई पर रस्सी के सहारे मटकी लटकाई गई। प्रतिभागी महिलाओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने की चुनौती स्वीकार की और पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उपस्थित दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ने के साथ-साथ महिला सहभागिता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक सोनू सिंह, अध्यक्ष राकेश सिंह, विकास, आलोक सहित समिति के अन्य सदस्य मौके पर उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
10 सितंबर को होगा भव्य दही हांडी कार्यक्रम
कृष्णा बॉयज समिति द्वारा 10 सितंबर 2026 को शाम 7:00 बजे भव्य दही हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹51,000/- (इक्यावन हजार रुपये) की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अब तक शहर की पांच टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं।
समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर दही हांडी प्रतियोगिता का आनंद लें और प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करें।
स्थान: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, प्रतिभा केंद्र, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर समय: शाम 7:00 बजे से
सचिव / प्रेस प्रभारी
विजय कुमार 8797 457801

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!