Uncategorized

बेटी का शव घर पहुंचते ही फुट-फुट कर रोने लगी मां दीपिका

जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे में जान गंवाने वाली तृषा सिंह का पार्थिव शरीर रांची स्थित मां दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचा, बेटी को अंतिम विदाई देते हुए मां भावुक हो गईं. रांची जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाली 18 वर्षीय तृषा सिंह का पार्थिव शरीर रांची स्थित उनकी मां के आवास पहुंचा. बेटी का शव घर पहुंचते ही मां और झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने आंसू नहीं रोक सकीं. बेटी को अंतिम बार देखकर वह दहाड़ मारकर रोने लगीं. इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर दीं

बेटी का शव घर पहुंचते ही फुट-फुट कर रोने लगी मां दीपिका

रांची- जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे में जान गंवाने वाली तृषा सिंह का पार्थिव शरीर रांची स्थित मां दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचा, बेटी को अंतिम विदाई देते हुए मां भावुक हो गईं.
रांची – जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाली 18 वर्षीय तृषा सिंह का पार्थिव शरीर रांची स्थित उनकी मां के आवास पहुंचा. बेटी का शव घर पहुंचते ही मां और झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने आंसू नहीं रोक सकीं. बेटी को अंतिम बार देखकर वह दहाड़ मारकर रोने लगीं. इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर दीं

तृषा सिंह समेत चार युवाओं की गुरुवार तड़के जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी. हादसा दोमुहानी के पास करीब तड़के 3 बजे हुआ. पुलिस के अनुसार कार सड़क पर खराब होकर खड़े एक ट्रेलर से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई.

बेटी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
तृषा का पार्थिव शरीर रांची स्थित मंत्री के आवास पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे. तमाम मंत्री और विधायक समेत परिजन, शुभचिंतक और परिचित परिवार को सांत्वना देने के लिए मौजूद रहे. तृषा कार्मेल जूनियर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थीं. उनके साथ हादसे में सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की भी मौत हुई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.

रांची में होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के मुताबिक, तृषा का अंतिम संस्कार रांची में किया जाएगा. बेटी को अंतिम विदाई देने की तैयारी के बीच मां दीपिका पांडेय सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!