Uncategorized

जमशेदपुर सीएसआईआर -नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेटरी (CSIR-NML), जमशेदपुर ने ‘विज्ञान ज्योति’ पहल के तहत पूर्वी सिंहभूम (बहरागोड़ा) और पश्चिमी सिंहभूम (बिष्टुपुर) के जवाहर नवोदय विद्यालयों की 11वीं कक्षा की छात्राओं के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया

यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देना, जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना और युवा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था

जमशेदपुर – जमशेदपुर सीएसआईआर -नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेटरी (CSIR-NML), जमशेदपुर ने ‘विज्ञान ज्योति’ पहल के तहत पूर्वी सिंहभूम (बहरागोड़ा) और पश्चिमी सिंहभूम (बिष्टुपुर) के जवाहर नवोदय विद्यालयों की 11वीं कक्षा की छात्राओं के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देना, जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना और युवा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम में कुल 93 छात्राओं और 6 फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत MTE डिवीजन के प्रमुख और सबसे वरिष्ठ वैज्ञानिक जी डॉ. एस. शिवप्रसाद के उदघाटन भाषण से हुई। उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक सोच विकसित करने जिज्ञासु बने रहने और लगातार नए विचारों को खोजने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कक्षा की पढ़ाई और वास्तविक दुनिया में वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के बीच के अंतर को पाटने के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभागियों का स्वागत IMDC के प्रमुख और वैज्ञानिक ‘जी’, डॉ. के. गोपाला कृष्णा ने किया। उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी के उदाहरणों का उपयोग करते हुए विभिन्न सामग्रियों के अनूठे गुणों को समझाया और दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोगों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में CSIR-NML के अग्रणी कार्यों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि यह प्रयोगशाला देश की पहली ऐसी प्रयोगशाला है जिसने 3D प्रिंटिंग के लिए गोल्ड एलॉय पाउडर तैयार करने का सफल प्रदर्शन किया है। उन्होंने भविष्य की तकनीकों को आकार देने में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और मैटेरियल्स साइंस के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।

इसके बाद, वैज्ञानिक-E डॉ. पी. श्रीदा ने CSIR और देश भर में फैली इसकी प्रयोगशालाओं के नेटवर्क पर एक जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न CSIR प्रयोगशालाओं, विशेष रूप से CSIR-NML में की जाने वाली विविध अनुसंधान गतिविधियों से परिचित कराया और विज्ञान और नवाचार में रुचि रखने वाले युवा शिक्षार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम की एक मुख्य विशेषता वैज्ञानिकों के साथ छात्राओं की बातचीत और CSIR-NML में अनुसंधान के माहौल से उनका परिचय था। इस कार्यक्रम का समापन साइंटिस्ट ‘जी’, डॉ. जय चक्रवर्ती के एक लोकप्रिय लेक्चर के साथ हुआ, जिसका विषय था “10+2 के बाद साइंस और टेक्नोलॉजी में कैरियर के अवसर”। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और करियर के तौर पर STEM के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने वैज्ञानिकों से जुड़ने और क्लासरूम के बाहर वैज्ञानिक रिसर्च का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के इस अवसर की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!