Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मेयर सुधा गुप्ता ने दिखाई राजनीतिक शालीनता, धरने पर बैठे विधायक सरयू राय के पास पहुंच कर किया अभिवादन, आंदोलन करने वाले लोगों को गाड़ी से उतरवा कर पानी का बोतल बंटवाया

जब विरोधी हुए मेयर सुधा गुप्ता के मुरीद, प्रदर्शनकारी जदयू नेताओं को मेयर ने खिलाया लड्डू

जमशेदपुर- मेयर सुधा गुप्ता ने दिखाई राजनीतिक शालीनता, धरने पर बैठे विधायक सरयू राय के पास पहुंच कर किया अभिवादन, आंदोलन करने वाले लोगों को गाड़ी से उतरवा कर पानी का बोतल बंटवाया

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=pVKKwFeBdS1aKtdp

जब विरोधी हुए मेयर सुधा गुप्ता के मुरीद, प्रदर्शनकारी जदयू नेताओं को मेयर ने खिलाया लड्डू

मानगो नगर निगम में हो रहे आंदोलन के बीच मेयर सुधा गुप्ता के राजनीतिक सूचिता एवं संस्कार के कायल विरोधी भी हो गए, पहले नगर निगम कार्यालय आने के दौरान शालीनता के साथ वे धरना स्थल पर पहुंची, उपस्थित लोगो का अभिवादन किया, फिर धरना में बैठे विधायक सरयू राय के पास गई उनका अभिवादन कर पूछा आप कैसे हैं?

उसके बाद एक अभिभावक और जिम्मेदार प्रशासक के रूप में धरना स्थल पर पानी का बोतल भिजवाया और लड्डू भेजकर सबका मुँह मीठा कराया, धरना के बाद जब जदयू नेता पप्पू सिंह और नीरज सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उनके कक्ष आये तो उन्होंने खडे होकर सबका अभिवादन किया, पप्पू सिंह और नीरज सिंह को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया, उनका ज्ञापन लिया और स्पष्ट संदेश में कहा कि जनहित का कोई भी कार्य कोई नहीं रोक सकता, लेकिन भ्रष्टाचार और कार्य सामग्री में गुणवत्ता की कमी को बर्दास्त नहीं किया जायेगा, काम में लापरवाही बरतने वाला कोई भी हो उस पर कार्यवाई जरूर होगी कोई भेदभाव नहीं होगा।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=vQQ6GBzbbCQKyiMU

मेयर सुधा गुप्ता की शालीनता के हर कोई मुरीद बन गए, विरोधी पक्ष के कार्यकर्त्ता भी दबी जुबान कहने लगे मेयर हो तो ऐसी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!