कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर
कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि कोई भी विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने से वंचित न रह जाए, सत्र 2023–25 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह से संबंधित प्रक्रिया की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है

कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर
चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि कोई भी विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने से वंचित न रह जाए, सत्र 2023–25 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह से संबंधित प्रक्रिया की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है।
विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि सातवें दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के सभी विद्यार्थियों को उनकी उपाधियां (डिग्रियां) वीर शहीद पोटो हो सभागार में प्रदान की जाएंगी। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियां एवं संबंधित पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। पुरुष विद्यार्थियों को सफेद कुर्ता-पायजामा, जबकि महिला विद्यार्थियों को ऑफ-व्हाइट (क्रीम रंग) साड़ी अथवा सलवार-सूट में उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की अपील की है।



