कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, आवेदन की तिथि 17 सितंबर तक बढ़ी
कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को समारोह को लेकर अधिसूचना जारी करते हुए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए उपाधि प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी। आवेदन से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ही रहेंगी

कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, आवेदन की तिथि 17 सितंबर तक बढ़ी
चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा के सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को समारोह को लेकर अधिसूचना जारी करते हुए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए उपाधि प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी। आवेदन से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ही रहेंगी।
गैर-टॉपर्स भी ले सकेंगे डिग्री
पीजी के वैसे विद्यार्थी, जो टॉपर्स की श्रेणी में नहीं आते हैं, वे भी दीक्षांत समारोह में शामिल होकर अपनी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म के साथ 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
पीएचडी के लिए 2000 रुपये शुल्क
पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले वैसे शोधार्थी, जिनकी उपाधि संबंधी अधिसूचना 31 जुलाई 2026 तक जारी हो चुकी है, वे 2000 रुपये शुल्क जमा कर दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।
आवेदन के साथ दस्तावेज जरूरी
रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड, मार्कशीट, आधार कार्ड, मैट्रिक बोर्ड प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो जमा करना अनिवार्य होगा।
निर्धारित शुल्क डिमांड ड्राफ्ट अथवा चालान के माध्यम से रजिस्ट्रार, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के पक्ष में जमा करना होगा।
दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है। कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने सभी समितियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
दीक्षांत समारोह से संबंधित विस्तृत जानकारी और रजिस्ट्रेशन फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kolhanuniversity.ac.in� पर उपलब्ध है। विद्यार्थी वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


