न्यू बारीडीह स्थित नौकालमा शीतला मंदिर प्रांगण से एक शोभायात्रा झांकी में मां काली दुर्गा मां और मंकी की झलक पाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए
शोभा यात्रा बिरसानगर संडे मार्केट पहुंची। यहां पर तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम होगा। उसके बाद पुन: माता की प्रतिरूप वापस न्यू बारीडीह प्रांगण में स्थापित कर दी जाएगी

जमशेदपुर- आज न्यू बारीडीह स्थित नौकालमा शीतला मंदिर प्रांगण से एक शोभायात्रा झांकी में मां काली दुर्गा मां और मंकी की झलक पाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए




शोभा यात्रा बिरसानगर संडे मार्केट पहुंची। यहां पर तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम होगा। उसके बाद पुन: माता की प्रतिरूप वापस न्यू बारीडीह प्रांगण में स्थापित कर दी जाएगी
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सरयू राय ने कहा कि यहां 1965 से पहले से शीतला माता की स्थापना हुई थी। यहां इमली और नीम का वृक्ष था, जो इतने सालों बाद भी यहां अवस्थित है, जबकि वृक्ष गिर चुका है।
उन्होंने कहा कि यहां आने से रोग शोक दूर होता है। यहां अपनी आस्था और विश्वास लेकर लोग आते हैं।वहीं न्यू बारीडीह स्थित नौकालमा मंदिर के अध्यक्ष मय आनंदरम ने बताया कि विधायक सरयू राय पहली बार इस कार्यक्रम में आए हैं। यहां पर खड़कपुर से आए कारीगरों ने माता का प्रतिरूप बनाया है और वहीं से पुजारी और झांकी भी आई है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद पुनः बिरसानगर से मूर्ति की प्रतिरूप मंदिर प्रांगण में स्थापित की जाएगी।
वहीं मंदिर के साथ मिलकर काम करने वाली संस्था शिव शक्ति वेलफेयर के अध्यक्ष जी नरेश कुमार ने बताया कि इस पूजा का उद्देश्य सबको सुख शांति मिले। लोगों का कल्याण हो।
उन्होंने कहा कि संडे मार्केट में पूजा की व्यवस्था की गई है। 3 दिन तक यहां पर भव्य पूजा का आयोजन किया गया है। पहले दिन कुमकुम और संध्या आरती होगी। उसके बाद कुंभन महा भोज भी होगा। खड़कपुर से झांकी आई हुई है। लोगों में भारी उत्साह है।




