Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

विस्थापितों के न्याय, अधिकार एवं लंबित मांगों के समर्थन में तुरामडीह विस्थापित समिति द्वारा 22 जून (सोमवार) को तुरामडीह माइंस गेट, सुंदरनगर में आयोजित धरना-प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने अपना समर्थन दिया है। इस आंदोलन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से शामिल होकर विस्थापित परिवारों की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे

तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

जमशेदपुर- विस्थापितों के न्याय, अधिकार एवं लंबित मांगों के समर्थन में तुरामडीह विस्थापित समिति द्वारा 22 जून (सोमवार) को तुरामडीह माइंस गेट, सुंदरनगर में आयोजित धरना-प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने अपना समर्थन दिया है। इस आंदोलन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से शामिल होकर विस्थापित परिवारों की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि तुरामडीह माइंस की स्थापना के दौरान नांदुप मौजा के अनेक परिवार विस्थापन की पीड़ा झेलने को विवश हुए। परियोजना के लिए उनके आवास, कृषि भूमि, पारंपरिक पूजा स्थल एवं धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण किया गया, लेकिन आज भी विस्थापितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं हो सका है। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर विस्थापित परिवार न्याय और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से विस्थापितों, शोषितों एवं वंचितों के हितों की पक्षधर रही है। इसी भावना के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने इस धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। पार्टी विस्थापित परिवारों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उनकी मांगों को सरकार और संबंधित प्रबंधन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगी।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए, कार्यकर्ता सोमवार सुबह 10 बजे तुरामडीह माइंस गेट पहुंचेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन में शामिल होकर विस्थापितों के आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!