Uncategorized

टाटास्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम ने कदमा के पांच इलाकों का किया भ्रमण

नील सरोवर की सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें लगवाने पर बनी सहमति होंगे कई कार्य -कदमा के चंडी बाबा मंदिर से लेकर सती घाट तक पुराने ड्रेन का मरम्मतीकरण का फैसला -कदमा के नाना-नानी पार्क का मरम्मतीकरण और सौंदर्यीकरण का फैसला -शास्त्रीनगर से भाटिया पार्क तक खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का निर्णय -रामनगर चौक पर सड़क का मरम्मतीकरण, यहां यूरीनल निर्माण का भी फैसला -मंगलवार को टीम करेगी सोनारी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा -सरयू राय के निर्देश पर टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय महाप्रबंधक आर.के. सिंह से मिला था जदयू प्रतिनिधिमंडल

टाटास्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम ने कदमा के पांच इलाकों का किया भ्रमण

नील सरोवर की सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें लगवाने पर बनी सहमति
होंगे कई कार्य
-कदमा के चंडी बाबा मंदिर से लेकर सती घाट तक पुराने ड्रेन का मरम्मतीकरण का फैसला
-कदमा के नाना-नानी पार्क का मरम्मतीकरण और सौंदर्यीकरण का फैसला
-शास्त्रीनगर से भाटिया पार्क तक खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का निर्णय
-रामनगर चौक पर सड़क का मरम्मतीकरण, यहां यूरीनल निर्माण का भी फैसला
-मंगलवार को टीम करेगी सोनारी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा
-सरयू राय के निर्देश पर टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय महाप्रबंधक आर.के. सिंह से मिला था जदयू प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आग्रह पर सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के पदाधिकारियों ने जदयू पदाधिकारियों के साथ कदमा के उलीयान, भाटिया बस्ती, रामनगर चौक, भाटिया पार्क से मरीन ड्राइव इलाका, शास्त्री नगर आदि का भ्रमण किया। यह भ्रमण उन कार्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से किया गया, जो अधूरे हैं और टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं। भ्रमण कार्य घंटों चला। मंगलवार को टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की टीम संयुक्त रुप से सोनारी क्षेत्र का दौरा करेगी।
सोमवार के दौरे में टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की टीम ने तय किया कि कदमा के नाना-नानी पार्क का मरम्मतीकरण की और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा नीलसरोवर की सफाई और हेजिंग कार्य भी किये जाएंगे। कदमा के चंडी बाबा मंदिर से लेकर सती घाट तक पुराने ड्रेन का मरम्मतीकरण किया जाएगा। इसके अलावा शास्त्रीनगर से भाटिया पार्क तक खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मरम्मतीकरण किया जाएगा। जरूरत महसूस हुई तो नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। भाटिया पार्क, मरीन ड्राइव होते हुए रामनगर हाड़गोदाम तक लाइटों का मरम्मतीकरण और जरूरत के अनुसार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही रामनगर सात नंबर रोड, रजक समाज के भवन के पीछे से जो ड्रेन पार्क होते हुए नदी की तरफ गया है, उसकी साफ-सफाई एवं मरम्मतीकरण का कार्य करना भी तय किया गया। रामनगर चौक पर सड़क का मरम्मतीकरण किया जाएगा तथा यहां एक यूरीनल का निर्माण भी किया जाएगा। दोनों टीम ने मिलजुल कर यह तय किया कि साकची स्थित डायमंड शोरुम के पीछे सूख चुके पेड़ को काट दिया जाएगा।
गौरतलब है कि विगत 6 अगस्त को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय महाप्रबंधक आर.के. सिंह से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग करते हुए विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन का अवलोकन करने के बाद वरीय महाप्रबंधक आर.के. सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा था कि शीघ्र ही कंपनी की एक टीम गठित कर प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की जाएगी तथा क्षेत्र का संयुक्त रुप से भ्रमण कर लंबित कार्यों को शुरू कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। सोमवार का भ्रमण उसी कड़ी में था।
भ्रमण के दौरान टाटा स्टील यूआईएसएल के सिविल से दुर्गादास मंडल और रणजीत कुमार, पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से डॉ. आलोक कुमार, हार्टीकल्चर डिपार्टमेंट से शिवेंद्र कुमार समेत बिजली, स्वच्छता एवं पेयजल विभाग से अनेक लोग शामिल हुए। जनता दल (यूनाइटेड) से सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, शेषनाथ पाठक, दिनेश कुमार, देव कुमार, लक्ष्मण ठाकुर, विनोद सिंह, उषा यादव आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!