Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आहवान

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में योग किया। आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर एवं सूर्य मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग्याभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अखिलेश चौधरी ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आहवान

जमशेदपुर- बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में योग किया। आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर एवं सूर्य मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग्याभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अखिलेश चौधरी ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी के निरोग रहने की कामना करते हुए कहा कि भारत की ऋषि परंपरा से उपजा योग आज विश्व को शांति, स्वास्थ्य और संतुलन का मार्ग दिखा रहा है। योग शब्द का अर्थ ही जुड़ना है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर, मस्तिष्क, विचार स्वस्थ और सतर्क रहता है। भारत की संस्कृति में योग की उत्पत्ति बहुत प्राचीन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 21 जून 2015 से ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने की शुरुआत हुई। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। श्री दास ने कहा कि आधुनिक युग में लोग तनाव की जिंदगी जी रहे हैं, ऐसे में मानसिक शांति एवं संतुलन के लिए योग सबसे बेहतर और कारगर है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन कम से कम आधे घण्टे योग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत ही समृद्ध भारत के निर्माण का आधार बन सकते हैं।

इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, राकेश सिंह, सुशांत पांडा, अरुण तिवारी, ओम पोद्दार और अन्य कई लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!