Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्रावण की सोमवारी को लेकर हरिणा मुक्तेश्वर धाम में तैयारियां तेज, विधायक संजीव सरदार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा-अर्चना, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और सुगम आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

श्रावण की सोमवारी को लेकर हरिणा मुक्तेश्वर धाम में तैयारियां तेज, विधायक संजीव सरदार ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा-अर्चना, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और सुगम आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

पोटका- पोटका प्रखंड के प्रसिद्ध शिवधाम हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण मास की सोमवारी को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचने वाले कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके मद्देनजर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पूजा-अर्चना, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सुगम आवागमन सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्थानीय व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देश दिया कि श्रावण की सोमवारी के दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विधायक ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

हर सोमवारी होगा भक्ति जागरण और झांकी का आयोजन

पोटका विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास की प्रत्येक सोमवारी को हरिणा मुक्तेश्वर धाम में भक्ति संगीत जागरण एवं आकर्षक झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर झामुमो हरिणा एवं जानमडीह पंचायत कमिटी के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर बज्रांकन दंडपात, दीपंकर सीट, भरत सरदार, रूपक बेहरा, सरोज सीट, खिरोद सीट, अमल सीट, गुनाधर कर्मकार, सूरज नायक, जनमेजय नायक, किशोर सीट, अनिरुद्ध नायक, दीपक सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।









Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!