मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के द्विवार्षिक 2026-2028 के कार्यसमिति सदस्य के चुनाव के लिए मैथिल समाज में गहमागहमी बना हुआ है
विगत दो अगस्त रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के विधापति सभागार गोलमूरी में चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी चुनाव प्रभारी डा अशोक कुमार झा अविचल ने न्यू झारखण्ड वाणी संवाददाता को बताया कि कुल 35 कार्यसमिति सदस्य का चुनाव किया जाएगा जिसमें मानगो- तीन, गोलमूरी- दो, बिष्टुपुर- दो, गोविन्दपुर- एक, टेल्को-एक और साकची- दो क्षेत्रों का र्निविरोध चयन कर लिया गया जबकि आदित्यपुर- पांच, गम्हरिया-एक, सिदगोडा- तीन, बारीडीह- तीन, सोनारी- दो, कदमा- चार,बागबेड़ा- चार, जेम्को- दो क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की जाएगी

जमशेदपुर- मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के द्विवार्षिक 2026-2028 के कार्यसमिति सदस्य के चुनाव के लिए मैथिल समाज में गहमागहमी बना हुआ है विगत दो अगस्त रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के विधापति सभागार गोलमूरी में चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी चुनाव प्रभारी डा अशोक कुमार झा अविचल ने न्यू झारखण्ड वाणी संवाददाता को बताया कि कुल 35 कार्यसमिति सदस्य का चुनाव किया जाएगा जिसमें मानगो- तीन, गोलमूरी- दो, बिष्टुपुर- दो, गोविन्दपुर- एक, टेल्को-एक और साकची- दो क्षेत्रों का र्निविरोध चयन कर लिया गया जबकि आदित्यपुर- पांच, गम्हरिया-एक, सिदगोडा- तीन, बारीडीह- तीन, सोनारी- दो, कदमा- चार,बागबेड़ा- चार, जेम्को- दो क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की जाएगी जिसमें चुनाव मैदान में आदित्यपुर में पांच सीट है और वहां आठ प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं गम्हरिया एक सीट है और दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं बागबेड़ा चार सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं कदमा चार सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं सोनारी दो सीट के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं बारीडीह तीन सीट के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं सिदगोडा तीन सीट के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं और जेम्को में दो सीट के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं
चुनाव प्रभारी अशोक अविचल ने बताया कि पिछले 2024-2026 वर्ष के चुनाव में 1778 मतदाताओं की संख्या थी इस वर्ष मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2068 हो गई है कुल नये मतदाताओं की संख्या 290 है
मतदान सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदाता मत का प्रयोग कर सकते हैं सभी आजीवन सदस्यगण को मतदान से पूर्व पहचान पत्र लेकर आना होगा पहचान पत्र में मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के द्वारा जारी परिचय पत्र, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड मान्य होगा
प्रत्याशीयों के द्वारा आजीवन सदस्यों को किसी भी तरह का पर्ची का लेन देन कैंपस के अंदर वर्जित रहेगा मतदाताओं को अपने स्वविवेक से मतदान का उपयोग करना है
सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था मतदान के लिए की जाएगी
मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के द्विवार्षिक चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने स्तर से लगे हुए हैं कई लोग सामूहिक रूप से आजीवन सदस्यों से सम्पर्क साध रहे हैं और कई लोग अपने आपको अलग से प्रत्याशी के रूप में आजीवन सदस्यों से सम्पर्क साध रहे हैं जबकि आजीवन सदस्यों के बीच कई क्षेत्रों में नए प्रत्याशी को मौका देने का चर्चा काफी जोर पकड़ रहा है इस बार के चुनाव में कई नए चेहरे की आने की प्रबल संभावना बन रही है
सूत्रों के अनुसार इस बार एक नयी परंपरा की शुरुआत की गई है जिसमें आजीवन सदस्यों के द्वारा अपने अपने ग्रामवासी प्रत्याशी को जिताने के लिए ग्रामवासी बैठक कर रहे हैं और आजीवन सदस्यों के बीच जाकर प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं
जानकर सूत्रों के अनुसार इस वर्ष के चुनाव में आदित्यपुर, गम्हरिया, सोनारी, बागबेड़ा, बारीडीह आदि क्षेत्रों में आजीवन सदस्यों के द्वारा अजुबा मतदान करने की संभावना है जिससे कई क्षेत्रों में परिवर्तन की संभावना बन रही है











