Uncategorized

डिमना में पानी के लिए आर-पार की लड़ाई, सौरभ विष्णु ने दी आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से जारी भीषण पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु से मिलकर शिकायत किया और लोगों ने बताया कि गोकुल नगर, हिल व्यूज़ कॉलोनी, डिमना बस्ती, रिपीट कॉलोनी और बालीगुमा समेत कई इलाकों में प्रतिदिन मात्र 20 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे हजारों परिवारों को पीने के पानी सहित दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

डिमना में पानी के लिए आर-पार की लड़ाई, सौरभ विष्णु ने दी आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर- जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से जारी भीषण पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु से मिलकर शिकायत किया और लोगों ने बताया कि गोकुल नगर, हिल व्यूज़ कॉलोनी, डिमना बस्ती, रिपीट कॉलोनी और बालीगुमा समेत कई इलाकों में प्रतिदिन मात्र 20 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे हजारों परिवारों को पीने के पानी सहित दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई परिवार पानी खरीदने को मजबूर हैं।

सौरभ विष्णु ने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को 12 दिनों से पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जो प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने कई बार मानगो नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जनता की समस्याओं के प्रति इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती

उन्होंने आगे कहा कि पानी हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है। यदि डिमना क्षेत्र की पेयजल समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो जन विकास मंच स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन करेगा। हम लोकतांत्रिक तरीके से जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे। यदि आंदोलन की नौबत आती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और मानगो नगर निगम की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!