Uncategorized
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित “खासमहल से गोविंदपुर” तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना के कार्य को पुनः प्रारंभ कराया गया
विधायक मंगल कालिंदी का प्रयास है कि यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हो ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके

जमशेदपुर- आज जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित “खासमहल से गोविंदपुर” तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना के कार्य को पुनः प्रारंभ कराया गया

इस दौरान स्वयं विधायक मंगल कालिंदी स्थल पर उपस्थित रहकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया

यह सड़क क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन की प्रमुख कड़ी है। कुछ तकनीकी एवं अन्य बाधाओं के कारण कार्य प्रभावित हुआ था, जिसे दूर करते हुए आज पुनः निर्माण कार्य शुरू कराया गया

विधायक मंगल कालिंदी का प्रयास है कि यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हो ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।



