Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के सभी सम्मानित नागरिकों से एक महत्वपूर्ण अपील. कल 14 जून 2026 को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में एक विशाल मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है

इस शिविर का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलनी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. रक्तदान शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा, जबकि इसका उदघाटन समारोह सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा

जमशेदपुर के सभी सम्मानित नागरिकों से एक महत्वपूर्ण अपील. कल 14 जून 2026 को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में एक विशाल मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

इस शिविर का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलनी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. रक्तदान शिविर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा, जबकि इसका उदघाटन समारोह सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा.

रक्तदान महादान है. हमारे शहर में कई ऐसे मरीज हैं जिन्हें दुर्घटना, ऑपरेशन, थैलेसीमिया, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है. गर्मी के मौसम में अक्सर ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है, जिससे जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे समय में समाज के जागरूक नागरिकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है.

जिस प्रकार किसी संकट की घड़ी में ब्लड बैंक और रक्तदाता हमारी सहायता के लिए आगे आते हैं, उसी प्रकार हमारा भी कर्तव्य है कि हम रक्तदान कर किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में योगदान दें. आप सभी शहरवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचें, रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें. आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!