गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा के द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि बिहार के तर्ज पर राज्य के गृह रक्षकों को भविष्य निधि एवं सेवा निवृत्ति का लाभ राज्य के गृह रक्षकों को मुहैया करवाने के लिए मांग पत्र दिया
इस मुद्दे को आसान विधानसभा सत्र में उठाने की मांग को लेकर जिला एवं राज्य स्तर पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों से अनुरोध करते हुए उनके आवासीय कार्यालय में संघ प्रतिनिधियों द्वारा मिलकर स्मार पत्र दिया गया है मांग की गई है कि पूर्व में भी इस मांग को विधानसभा में शून्य काल के दौरान उठाया गया था किंतु इसका क्रियान्वयन नहीं किया गया

जमशेदपुर – गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा के द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि बिहार के तर्ज पर राज्य के गृह रक्षकों को भविष्य निधि एवं सेवा निवृत्ति का लाभ राज्य के गृह रक्षकों को मुहैया करवाने के संबंध में संघ के तत्वावधान में इस मुद्दे को आसान विधानसभा सत्र में उठाने की मांग को लेकर जिला एवं राज्य स्तर पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों से अनुरोध करते हुए

उनके आवासीय कार्यालय में संघ प्रतिनिधियों द्वारा मिलकर स्मार पत्र दिया गया है मांग की गई है कि पूर्व में भी इस मांग को विधानसभा में शून्य काल के दौरान उठाया गया था किंतु इसका क्रियान्वयन नहीं किया गया है इस संबंध में संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राँची से हरे राम सिंह के नेतृत्व में बाबूलाल मरांडी,सी पी सिंह, श्रम एवं नियोजन मंत्री झारखंड संजय यादव चाईबासा, जिला पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दामोदर बारी के नेतृत्व में निरल पूर्ति, सुखरामउराँव, दशरथ गगराई, जगत माँझी, सोनाराम किस्कू , बोकारो जिला से संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में श्वेता सिंह, सिमडेगा जिला से संघ के प्रदेश सचिव शिव बड़ाईक के नेतृत्व में उचित माध्यम से सिमडेगा, तोरपा, कोलेबिरा विधायक को मांग पत्र सौंपा गया है जमशेदपुर जिला से कमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक बहरागोडा कुणाल षाडंगी से आज जमशेदपुर परिसदन में मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत करवाते हुए स्मारक पत्र समर्पित किया गया है मांग की गई है कि बिहार के तर्ज पर मिलने वाली सुविधा भविष्य निधि एवं सेवा निवृत्ति के उपरांत मिलने वाली एक मुशत राशि का लाभ राज्य के गृह रक्षकों को मुहैया करवाया जाए सभी के द्वारा सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया




