Uncategorized

भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह के कार्यालय में आज ‘मोटू पतलू’ कार्टून शो के प्रसिद्ध वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती का आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर भाजपा नेता भरत सिंह ने सौरभ चक्रवर्ती का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया

भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

​

जमशेदपुर- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह के कार्यालय में आज ‘मोटू पतलू’ कार्टून शो के प्रसिद्ध वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती का आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर भाजपा नेता भरत सिंह ने सौरभ चक्रवर्ती का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया
​कार्यालय में आयोजित इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान भरत सिंह ने सौरभ चक्रवर्ती के अदभुत हुनर की सराहना की उन्होंने कहा कि अपनी जादुई आवाज़ से देश-विदेश के करोड़ों बच्चों और परिवारों का मनोरंजन करने वाले ऐसे प्रतिभावान कलाकार का जमशेदपुर में स्वागत करना बेहद गौरव की बात है। सौरभ चक्रवर्ती ने भी इस आत्मीय स्वागत के लिए भरत सिंह के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस दौरान दोनों के बीच कला, संस्कृति और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
इस दौरान शक्ति सिंह, राजेश चावला, अजीत पाल, लखविन्दर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!