Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जेपीएससी के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे छात्र नशा मुक्ति अभियान में निभाएं भागीदारी

झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में जेपीएससी घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है जमशेदपुर में ब्रह्म कुमारी के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान केवल जागरुकता कार्यक्रम नहीं बल्कि संस्कारवान और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प है इसकी सफलता जन भागीदारी से ही संभव है उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति व्यक्ति के साथ- साथ परिवार समाज और राज्य के भविष्य को प्रभावित करता है युवाओं की ऊर्जा यदि नशे में बर्बाद हुई तो विकास की संभावनाओं पर भी असर पडेगा उन्होंने शिक्षण संस्थानों से भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया भारत सरकार के समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रहमा कुमारी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान की शुरुआत जमशेदपुर से प्रारंभ हुई राज्यपाल ने जन जागरण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जेपीएससी के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे छात्र नशा मुक्ति अभियान में निभाएं भागीदारी

जमशेदपुर- झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में जेपीएससी घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है जमशेदपुर में ब्रह्म कुमारी के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान केवल जागरुकता कार्यक्रम नहीं बल्कि संस्कारवान और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प है इसकी सफलता जन भागीदारी से ही संभव है

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति व्यक्ति के साथ- साथ परिवार समाज और राज्य के भविष्य को प्रभावित करता है युवाओं की ऊर्जा यदि नशे में बर्बाद हुई तो विकास की संभावनाओं पर भी असर पडेगा उन्होंने शिक्षण संस्थानों से भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया भारत सरकार के समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रहमा कुमारी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान की शुरुआत जमशेदपुर से प्रारंभ हुई राज्यपाल ने जन जागरण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह बस दो माह तक झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोनारी स्थित मेरीन डाइव में ब्रहमा कुमारीज के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ब्रहमा कुमारीज कई दशकों से अध्यात्मिक नैतिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों के सवर्ध़न का कार्य कर रहा है नशा मुक्त समाज के निर्माण के दिशा में संस्था का प्रयास सराहनीय है राज्यपाल ने कहा कि नशा एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक स्थिति सामाजिक व्यवस्था और भविष्य को प्रभावित करता है यदि युवा शक्ति नशे की गिरफ्त में आ गई तो राज्य को ऊर्जा प्रतिभा और विकास की संभावनाओं पर प्रतिकूल असर पडेगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत से विकसित भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरुरी है

झारखण्ड के युवाओं में अपार प्रतिभा है उन्हें नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और राज्य के विकास के लिए योगदान देना चाहिए उन्होंने शिक्षण संस्थानों से भी इस अभियान को जनांदोलन बनाने का आहवान किया

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रहमा कुमारीज और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मिशन स्पंदन के सहयोग से 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ गुरुवार को जमशेदपुर से प्रारंभ हुआ राज्यपाल ने नशा मुक्ति जन जागरण बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह बस अगले करीब दो माह तक झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी

कार्यक्रम में एकस एल आर आई के प्रोफेसर परम ज्योति सिंह ने नशे को राष्ट्रीय आपदा बताते हुए कहा कि यह देश की युवा शक्ति और भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है वहीं ब्रहमा कुमारीज की कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अंजू बहन ने बताया कि अब तक देश भर में लगभग पौने चार लाख लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई जा चुकी है

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ कम से कम पांच अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की
आज जमशेदपुर में 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष जनजागरण बस यात्रा का भव्य शुभारंभ झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी—डीसी, एसपी, डीएसपी, एसडीओ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ ब्रह्माकुमारीज की कोल्हान निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी, कदमा सेवा केंद्र की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी संजू दीदी, जुगसलाई सेवा केंद्र की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी रागिनी दीदी तथा प्रोफेसर परम जोत सिंह (एसोसिएट डीन, स्टूडेंट अफेयर्स) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाया जा रहा 10 करोड़ नशामुक्त भारत बस अभियान केवल नशामुक्ति तक सीमित नहीं है बल्कि यह संस्कार परिवर्तन और सशक्त भारत निर्माण का एक सशक्त आधार है। मैं इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूँ और सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे इस मुहिम में पूर्ण सहयोग प्रदान करें

यह अभियान 7 अगस्त से प्रारंभ होकर आगामी दो महीनों तक विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होगा। प्रारंभ में यह बस जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण करेगी, तत्पश्चात चांडिल, घाटशिला सहित आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल एवं बिहार के कुछ भागों में भी पहुंचेगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नशे की लत से मुक्त कराना, उनके भीतर दृढ़ संकल्प जगाना तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से उन्हें आंतरिक शक्ति प्रदान करना है।

ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी ने अपने संदेश में कहा कि आने वाले दो महीनों में नशामुक्ति, जीवन परिवर्तन और स्वस्थ जीवन के सुंदर बीज समाज में बोए जाएंगे। यह अभियान एक विशाल जनआंदोलन बनकर सम्पूर्ण भारत को नशामुक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस विशेष जनजागरण बस में अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और उससे मुक्ति के उपायों को प्रभावशाली वीडियो, ‘कुंभकरण लाइव शो’ तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सैकड़ों लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर सेवा हेतु रवाना किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे वातावरण में उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!