Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी, रविवार को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आजादी के जश्न मनाने, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिरंगा यात्रा रविवार को सुबह 11 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से निकाली जाएगी

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी, रविवार को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

जमशेदपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आजादी के जश्न मनाने, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिरंगा यात्रा रविवार को सुबह 11 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से निकाली जाएगी। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा को लेकर संगठन स्तर पर सभी तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों को सम्मान देना एवं आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष मैदान, साकची से प्रारंभ होकर बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची बड़ा गोलचक्कर, आई अस्पताल के समीप टेम्पो स्टैंड रोड, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, जमशेदपुर अक्षेस गोलचक्कर होते हुए आई अस्पताल के रास्ते वापस नेताजी सुभाष मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा एवं देशभक्ति गीतों से सुसज्जित डीजे के साथ भारत माता की झांकी से सुसज्जित रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्त हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा में शामिल होंगे और पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेंगे।

यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शहर के सभी सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, अधिवक्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक और भव्य बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!