मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई मानव श्रृंखला, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी -कर्मी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें, आम नागरिक हुए शामिल। उपायुक्त ने नशापान के विरुद्ध प्रतिभागियों को दिलाई शपथ, कहा- नशापान से दूर रहे युवा पीढ़ी, युवा शक्ति का समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान
मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=mZfl6KA9OdxjFmrG
मानव श्रृंखला, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी -कर्मी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें, आम नागरिक हुए शामिल।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=biKZy142mG5cVLOO
उपायुक्त ने नशापान के विरुद्ध प्रतिभागियों को दिलाई शपथ, कहा- नशापान से दूर रहे युवा पीढ़ी, युवा शक्ति का समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=uLwGPpfnEREHqAEZ
जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर नशामुक्त समाज का संकल्प दोहराया।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=uLwGPpfnEREHqAEZ
जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राजव्यापी अभियान के समापन अवसर पर समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि यह राज्यव्यापी जागरूकता अभियान 10 जून से 26 जून तक पूरे झारखंड में चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
समापन अवसर पर आयोजित मानव श्रृंखला और हस्ताक्षर अभियान में शामिल प्रतिभागियों ने मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा सभी प्रतिभागियों को नशापन से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। उन्होने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल कानून लागू करने से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त झारखंड, पूर्वी सिंहभूम और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।




