रक्तदान जीवनदान को आदर्श मानते हुए रेड क्रॉस के साथ 151 रक्तदाताओं ने नवयुवक संघ कदमा में किया रक्तदान
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से नवयुवक संघ, शास्त्रीनगर द्वारा स्व. ललन सिंह के पुण्य स्मृति में राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह एवं राजू सिंह के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन आज नवयुवक संघ के शास्त्रीनगर स्थित सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कृणाल षाडंगी ने दीप जलाकर रक्तदान शिविर का उदघाटन किया तथा उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया। रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया

रक्तदान जीवनदान को आदर्श मानते हुए रेड क्रॉस के साथ
151 रक्तदाताओं ने नवयुवक संघ कदमा में किया रक्तदान

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से नवयुवक संघ, शास्त्रीनगर द्वारा स्व. ललन सिंह के पुण्य स्मृति में राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह एवं राजू सिंह के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन आज नवयुवक संघ के शास्त्रीनगर स्थित सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कृणाल षाडंगी ने दीप जलाकर रक्तदान शिविर का उदघाटन किया तथा उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया।

रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

अतिथियों का स्वागत संयोजक राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह तथा राजू सिंह ने किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अंजू सिंह, मंजू सिंह, सरस्वती देवी, अशोक ठाकुर, अनिल गुप्ता, जीतू सिंह, निरंजन प्रसाद, श्रवण सिंह, अभय सिंह, विनय सिंह, आयुष कुमार, मुन्ना सिंह, पटेल जी, विवेक सिंह, कमलदीप सिंह, मनोज सिंह, गोलु सिंह, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं तथा ब्रह्मानन्द ब्लड सेन्टर की टीम ने रक्तदान संग्रहण का कार्य किया। शिविर में 151 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ।
एसडीपी के माध्यम से प्लेटलेट की कमी के मरीजों को मिली नयी जिन्दगी
जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे रक्त जागरुकता अभियान के तहत लगातार रक्त जरूरतमंदों को रक्त के साथ साथ कम्पनोनेन्ट भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। रेड क्रॉस सोसाईटी के ब्लड कम्पोनेन्ट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की देखरेख मे इस सप्ताह टाटा स्टील कर्मी नवलेश कुमार ने 30वां एसडीपी डोनेशन किया, इससे पूर्व उन्होने 22 बार नियमित रक्तदान भी किया, इस प्रकार उन्होने कुल 52 रक्तदान किया। इसी क्रम में टाटा स्टील कर्मी सोमेन्द्र बस्तिया ने 24वां एसडीपी डोनेशन किया 35वां नियमित रक्तदान के साथ उन्होने 59 रक्तदान पूरा किया। कार्यकर्ता निशान्त कुमार ओझा ने 13वां एसडीपी दान किया, पूर्व में उन्होने एक नियमित रक्तदान कर अपना 14 रक्तदान पूरा किया। एक सौ से अधिक बार रक्तदान करने वाले एम वी प्रसाद ने 32वां एसडीपी दान कर कुल 140 बार रक्तदान को पूरा किया। टाटा स्टील कर्मी अंकुश कुमार ने 28वां एसडीपी दान किया 21 नियमित रक्तदान तथा एक प्लाज्मा डोनेशन के साथ उन्होने अपना 50वां डोनेशन पूरा किया। रेड क्रॉस ने एसडीपी डोनेशन के माध्यम से लोगों के जीवन को बचाने वाले रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। रक्तदान के समय रेड क्रॉस सोसाईटी के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया।


