सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव जी की स्मृति में जेम्को सिख संगत द्वारा जेम्को गुरुद्वारा के मुख्य द्वार के पास छबीली का आयोजन किया गया
जिसका उदघाटन जिला पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टेल्को थाना प्रभारी वरीय पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद ,समाज सेवी सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह , ओमप्रकाश उपाध्याय एवं सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे

जमशेदपुर – सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव जी की स्मृति में जेम्को सिख संगत द्वारा जेम्को गुरुद्वारा के मुख्य द्वार के पास छबीली का आयोजन किया गया

जिसका उदघाटन जिला पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टेल्को थाना प्रभारी वरीय पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद ,समाज सेवी सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह , ओमप्रकाश उपाध्याय एवं सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर ग्रंथि सरदार योगिंदर सिंह ने गुरुवाणी का पाठ किया एवं सैंकड़ों लोगों के बीच चना – गुड़ एवं शर्बत का वितरण किया गया !मुख्य अतिथि जिले के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने इस अवसर पर गुरु अर्जन देव जी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि आप का जीवन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए भावी पीढ़ी के लिए सतत चेतना का कार्य करती हैं।साथ ही सेवा भावना को मानवीय मूल्य से जोड़कर देखने को विवश करती हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार सुरजीत सिंह,गुरप्रीत सिंह लाडे, चरणजीत सिंह चुन्नू, परमजीत सिंह, पलविंदर सिंह बिट्टू, दर्शन सिंह, राममूर्ती आदि ने अपना सहयोग दिया




