Uncategorized

सट्टा और ड्रग्स के खिलाफ धालभूम क्लब में विचार क्रांति सम्मेलन आज

जनता दल (यूनाइटेड) के युवा मोर्चा की तरफ से 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित "सट्टा एवं ड्रग्स के विरुद्ध विचार क्रांति सम्मेलन" की तैयारियों प्रायः पूरी हो चुकी हैं। यह सम्मेलन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में हो रहा है। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह इस सम्मेलन के संयोजक हैं

सट्टा और ड्रग्स के खिलाफ धालभूम क्लब में विचार क्रांति सम्मेलन आज

जमशेदपुर- जनता दल (यूनाइटेड) के युवा मोर्चा की तरफ से 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित “सट्टा एवं ड्रग्स के विरुद्ध विचार क्रांति सम्मेलन” की तैयारियों प्रायः पूरी हो चुकी हैं। यह सम्मेलन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में हो रहा है। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह इस सम्मेलन के संयोजक हैं।

संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन में सैकड़ों लोगों की भागीदारी होगी।

मनोज सिंह ने बताया कि साकची स्थित धालभूम क्लब में कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे होगी। कार्यक्रम में जमशेदपुर शहर से बाहर के लोग भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!