Uncategorized

सात महीने बाद जेल से लौटे जेएलकेएम के पूर्व ईचागढ़ प्रत्याशी तरुण महतो का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ क्षेत्र में राजनीतिक माहौल उस वक्त गर्म हो गया, जब जेएलकेएम के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तरुण महतो करीब सात महीने की जेल यात्रा पूरी कर अपने विधानसभा क्षेत्र लौटे। उनके स्वागत में जगह-जगह चौक-चौराहों पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और फूल-मालाओं के साथ भव्य अभिनंदन किया गया

सात महीने बाद जेल से लौटे जेएलकेएम के पूर्व ईचागढ़ प्रत्याशी तरुण महतो का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह

सरायकेला खरसावां- सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ क्षेत्र में राजनीतिक माहौल उस वक्त गर्म हो गया, जब जेएलकेएम के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तरुण महतो करीब सात महीने की जेल यात्रा पूरी कर अपने विधानसभा क्षेत्र लौटे। उनके स्वागत में जगह-जगह चौक-चौराहों पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और फूल-मालाओं के साथ भव्य अभिनंदन किया गया
इस दौरान तरुण महतो ने कहा कि उनकी जेल यात्रा संघर्ष की राह में एक पड़ाव मात्र थी। उन्होंने दावा किया कि वे न तो डरे हैं और न ही झुके हैं, बल्कि जेल से लौटने के बाद पहले से अधिक मजबूत होकर जनता के बीच आए हैं।
तरुण महतो ने कहा कि विस्थापितों, आदिवासियों और स्थानीय लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि झारखंड की खनिज संपदा की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी ताकतें झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन स्थानीय जनता इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगी।

जेल से वापसी के बाद तरुण महतो का यह शक्ति प्रदर्शन आने वाले दिनों में क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। फिलहाल उनके समर्थकों के बीच उत्साह और जोश साफ तौर पर देखने को मिल रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!