डालसा बढ़ाया मानवता का हाथ , भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस व कामगारों के बीच वितरित किया ओआरएस पैकेट और ठंडा जल
नालसा एवं झालसा के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा का अधिकार मित्र (पीएलवी) ने न्याय रथ के माध्यम से साकची शीतला मंदिर के समीप , जुबली पार्क गेट , सीएच एरिया , साईं मंदिर , सोनारी दारोगा बस्ती , दोमुहानी , मैरीन ड्राइव चौक , राणा प्रताप चौक सहित अन्य जगहों में भीषण गर्मी एवं कड़ाके की धूप में ड्युटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एवं कामगारों के बीच ओआरएस पैकेट और ठंडा जल वितरित कर मानवता का परिचय दिया

डालसा बढ़ाया मानवता का हाथ , भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस व कामगारों के बीच वितरित किया ओआरएस पैकेट और ठंडा जल




जमशेदपुर – नालसा एवं झालसा के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा का अधिकार मित्र (पीएलवी) ने न्याय रथ के माध्यम से साकची शीतला मंदिर के समीप , जुबली पार्क गेट , सीएच एरिया , साईं मंदिर , सोनारी दारोगा बस्ती , दोमुहानी , मैरीन ड्राइव चौक , राणा प्रताप चौक सहित अन्य जगहों में भीषण गर्मी एवं कड़ाके की धूप में ड्युटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एवं कामगारों के बीच ओआरएस पैकेट और ठंडा जल वितरित कर मानवता का परिचय दिया

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260603-WA0251-300×198.jpg" alt="" width="300" height="198" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1926
इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व कामगारों ने कड़ी धूप में राहत की सांस ली और डालसा का आभार व्यक्त किया । इसके अलावा डालसा पीएलवी ने जरूरतमंदों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान भी चलाया । इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल, मनोज महतो , सुजय दत्ता , जोबा रानी बास्के, रीना तिवारी एवं सुनीता झा द्वारा लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दिया गया और सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया । जागरूकता अभियान के दौरान पीएलवी ने डालसा के कार्य व उद्देश्य, नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, डायन प्रथा, दुर्घटना क्लेम, आपदा राहत, मानव तस्करी आदि कानूनों के बारे में विस्तार से बताया । साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया




