मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी द्वारा लगाये गए आरोप चिंताजनक विषय
संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्तता के साख पर सवाल,सीईसी ज्ञानेश का तत्काल इस्तीफा लिया जाय एवं करवाई हो - कैलाश यादव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी द्वारा लगाये गए आरोप चिंताजनक विषय
संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्तता के साख पर सवाल,सीईसी ज्ञानेश का तत्काल इस्तीफा लिया जाय एवं करवाई हो – कैलाश यादव
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी द्वारा लगाए गए मनमानी का आरोप देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है
श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र का मंदिर है और निष्पक्ष स्वायत संवैधानिक संस्थान है
विदित है चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमानी करने एवं पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली पर विगत 10 महीनों में 14 बार लिखित शिकायत कर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराया गया है
श्री यादव ने कहा कि दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाया गया
1. दोनों चुनाव आयुक्त ने SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण वोटर लिस्ट आईटी सिस्टम की निगरानी और फॉर्म 6 यानी नए मतदाताओं का पंजीकरण में किए गए बदलवों को अनधिकृत एवं गैर-कानूनी बताया है
2. दोनों आयुक्तों ने कार्य के बंटवारे में किए गए उन बदलावों को लेकर कैबिनेट सचिव को भी अलग अलग पत्र लिखे जिनसे आईटी डिवीजन की निगरानी का स्तर कम हो गया था !
राजद का मनना है कि इस खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अविलंब इस्तीफा दे और इनके ऊपर लगे गंभीर आरोप के खिलाफ कार्रवाई की जाय !
श्री यादव ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है देश के तमाम संवैधानिक संस्थानों में प्रमुख अधिकारियों द्वारा पक्षपात पूर्ण तरीके से सरकार के पक्ष में कार्यप्रणाली चल रही है जो अत्यंत चिंताजनक विषय है
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दो चुनाव आयुक्त द्वारा गंभीर आरोप लगाना और करवाई नहीं होना लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करता है इसलिए इस विषय पर जांच हो और तत्काल प्रभाव से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर कार्रवाई की जाय



