विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा पार्क साकची आई हाॅस्पीटल के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अवधेश सिंह ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के संघर्ष को स्मरण करने का दिन है

जमशेदपुर- आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा पार्क साकची आई हाॅस्पीटल के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर अवधेश सिंह ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के संघर्ष को स्मरण करने का दिन है।

आदिवासी समाज के संघर्ष, त्याग और बलिदान ने देश के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध किया है। भगवान बिरसा मुंडा सहित सभी आदिवासी वीरों का संघर्ष और उनके विचार सदैव हमें सामाजिक न्याय, अधिकार और सम्मान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=W-zV_k2n4qJ0pQ1j
कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, सम्मान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को सदैव मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी।
आज के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से अंसार खान, इंदु भूषण यादव, राकेश साहू, गुरदीप सिंह काक्के, फिरोज खान, सुखदेव सिंह मल्ली, रबींद्र मौर्या, राज कुमार वर्मा, नंद लाल, ईशांत पात्रा, रजनी बंसल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




