विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर होटल बुलेवर्ड में हुई परिचर्चा, 30 दिवसीय विशेष ‘एक्शन मंथ’ अभियान की शुरुआत
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड में 'आदर्श सेवा संस्थान' और 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन' (JRC) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम और परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रेसिडेंट डॉक्टर निर्मला शुक्ला ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बाल श्रम रोकने के लिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की बात कही

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर होटल बुलेवर्ड में हुई परिचर्चा, 30 दिवसीय विशेष ‘एक्शन मंथ’ अभियान की शुरुआत

जमशेदपुर- आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवर्ड में ‘आदर्श सेवा संस्थान’ और ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ (JRC) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम और परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रेसिडेंट डॉक्टर निर्मला शुक्ला ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बाल श्रम रोकने के लिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की बात कही
आदर्श सेवा संस्थान के सचिव प्रभा जयसवाल ने संस्था का परिचय देते हुये कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य को बताए कि बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से महरूम कर देता है, लिहाजा इस समस्या से तत्काल निपटने की जरूरत है। बच्चों की जगह ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं बल्कि स्कूल में है। इसके लिए फील्ड वर्कर मिलकर कार्य करेंगे उन्होने सभी स्टेकेहोल्डेर्स से बाल मजदूरी को रोकने के लिए सुझाव देने कि बात रखी

इस दौरान DLSA से कमल कांत सिन्हा , श्रम विभाग से लेबर सुप्रिटेंड रूपेंद्र प्रसाद एवं आशीष कुमार, बाल कल्याण समिति से अवधेश प्रसाद यादव एवं पवन कुमार , बिष्टुपुर थाना से सूरज कुमार , सोनारी थाना से शिवम राज , जिला बाल संरक्षण ईकाई से एम रवि शास्त्री, चाइल्ड लाईन से प्रवजन कुमार , कैंपस बूम से विकास श्रीवास्तव, दैनिक भास्कर से सुब्रतो बैनर्जी सामुदायिक स्वस्थ सहिया , आंगनवाड़ी सेविका , पीएलवी ,कैस वर्कर जी सी आर पी एस डी कार्यकर्ता , जेएसएलपीएस कार्यकर्ताओं आदर्श सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष चंदन कुमारी , कार्यकारणी समिति के सदस्य पूर्वी घोष , संस्था से मौसमी पाण्डे , राकेश कुमार मिश्रा, गुड्डी सिंह एवं सनातन पाण्डे ने हिस्सा लिया, जहां सभी ने बारी बारी से अपने सुझाव दिये

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालयों में बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और रेस्क्यू किए गए बच्चों का नियमित फॉलो-अप (कोलोप) लेने का कार्य करेगी। हर केस के बच्चों का समय-समय पर ‘होम विजिट’ कर पुनर्वास की व्यवस्था पुख्ता की जाएगी एवं जरूरतमद बच्चों को स्पोंसोरशिप योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा
थानों की भूमिका (बिष्टुपुर और सोनारी थाना) द्वारा कहा गया कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बच्चों के माता-पिता की काउंसिलिंग और सोनारी थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाने के साथ-साथ नशा विक्रेता को चिन्हित करने पर जोर दिया गया ताकि उन्हे दंडित कर बच्चों को उनके गिरफ्त से छुड़ाया जा सके एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सके।
जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य सहिया और आंगनबाड़ी द्वारा कहा गया कि महिला समूह हर महीने ड्रॉप-आउट बच्चों की पहचान करेंगी। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सहिया लड़के-लड़की के भेदभाव को खत्म करेंगी और आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने जन्म पंजीकरण (Birth Registration) के माध्यम से बच्चों की सही उम्र की जांच कर बाल विवाह और बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाएंगी।
DLSA एवं श्रम विभाग पदाधिकारियों द्वारा कौशल विकास बच्चों को स्कूल के समय से ही स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने और व लेबर कार्ड द्वारा परिवारों को आर्थिक सबल देने के लिए ‘लेबर कार्ड’ तथा ‘स्पॉन्सरशिप’ योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष चर्चा कि गई
आदर्श सेवा संस्थान के कार्यकारणी समिति के सदस्य श्री रवींद्रनाथ चौबे द्वारा कहा गया कि बाल तस्करी (Child Trafficking) पर रोक पर बैठक में बाल तस्करों को चिन्हित करने और उनकी पहचान करने की सख्त आवश्यकता जताई गई, जो बच्चों को सस्ते दामों में खरीदकर बेच देते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
मीडिया की भूमिका और जन-जागरूकता पर विकास श्रीवास्तव कैंपस बूम से एवं सुब्रतो बैनर्जी दैनिक जागरण से कहा कि इस पूरे अभियान को सफल बनाने में मीडिया ( की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण माना गया। मीडिया के माध्यम से समाज के आस-पास के लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि वे बाल श्रम को रोकें और प्रभावित परिवारों को प्रेरित करें। रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा उनके पुनर्वास के लिए सही योजना (Scheme) क्रियान्वित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
आदर्श सेवा संस्थान से लखी दास सभी को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि बाल मजदूरी को रोकने हेतु धरातल स्तर पर जन – जन को जागरूक करके रोकने का प्रयास करना होगा एवं समाज को बाल श्रम मुक्त करने का संकल्प लेना होगा




