Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एनआईटी जमशेदपुर की शोधार्थी प्रीति कुंडू को डॉ. जयश्री कुलकर्णी पुरस्कार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर की पीएच.डी. शोधार्थी प्रीति कुंडू को उनके शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित डॉ. जयश्री कुलकर्णी अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग पेपर इन द डिज़ाइन एंड एप्लीकेशन ऑफ वेयरेबल एंटेना से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हैदराबाद में आयोजित पांचवें IEEE वायरलेस, एंटेना एंड माइक्रोवेव सिम्पोजियम (WAMS 2026) में प्रदान किया गया

एनआईटी जमशेदपुर की शोधार्थी प्रीति कुंडू को डॉ. जयश्री कुलकर्णी पुरस्कार

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर की पीएच.डी. शोधार्थी प्रीति कुंडू को उनके शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित डॉ. जयश्री कुलकर्णी अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग पेपर इन द डिज़ाइन एंड एप्लीकेशन ऑफ वेयरेबल एंटेना से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हैदराबाद में आयोजित पांचवें IEEE वायरलेस, एंटेना एंड माइक्रोवेव सिम्पोजियम (WAMS 2026) में प्रदान किया गया

प्रीति कुंडू ने यह पुरस्कार अपने शोध पत्र “An Ultra-Compact Flexible Wideband Antenna for Wearable Body Area Network Applications” (पेपर आईडी 793) के लिए प्राप्त किया। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें 10,000 रुपये की नगद राशि, स्मृति चिह्न (प्लाक) तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रीति कुंडू ,डॉ. सुरजीत कुंडू के निर्देशन में एनआईटी जमशेदपुर में शोध कार्य कर रही हैं। उनका शोध क्षेत्र वाइडबैंड वेयरेबल एवं बायोमेडिकल एंटेना है, जिसका उपयोग स्वास्थ्य निगरानी एवं अगली पीढ़ी की वायरलेस संचार प्रणालियों में किया जाता है। वह वर्तमान में मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गालूडीह में सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके शोध निर्देशक डॉ. सुरजीत कुंडू ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी शोध कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह उपलब्धि एनआईटी जमशेदपुर एवं मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के लिए गौरव का विषय है तथा वायरलेस एवं बायोमेडिकल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संस्थानों के बढ़ते शोध योगदान को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!