एनआईटी जमशेदपुर का गौरव रक्षा मंत्रालय के उपक्रम BEL में तीन होनहारों का चयन, मिसाइल तकनीक पर करेंगे काम
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान,एनआईटी जमशेदपुर के नाम एक और बड़ी सफलता जुड़ गई है। संस्थान के तीन मेधावी छात्रों का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हुआ है। यह कामयाबी न केवल संस्थान के शैक्षणिक स्तर को दर्शाती है, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का क्षण है

एनआईटी जमशेदपुर का गौरव रक्षा मंत्रालय के उपक्रम BEL में तीन होनहारों का चयन, मिसाइल तकनीक पर करेंगे काम

सरायकेला खरसावां- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान,एनआईटी जमशेदपुर के नाम एक और बड़ी सफलता जुड़ गई है। संस्थान के तीन मेधावी छात्रों का चयन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हुआ है। यह कामयाबी न केवल संस्थान के शैक्षणिक स्तर को दर्शाती है, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का क्षण है।
कठिन चयन प्रक्रिया को किया पार
यह प्रतिष्ठित प्लेसमेंट 11 और 12 जून को आयोजित एक बेहद चुनौतीपूर्ण कैंपस ड्राइव के जरिए हुआ। कड़े कंपटीशन को मात देकर चयनित होने वाले छात्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) से लंका श्री लक्ष्मी प्रसन्ना कुमार शामिल हैं। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से तनिषा श्रीवास्तव और प्रियांशु कुमार ने अपनी जगह पक्की की है। इन छात्रों की सफलता उनके तकनीकी कौशल और कड़े परिश्रम को साबित करती है
मिसाइल गाइडेड सिस्टम पर करेंगे रिसर्च
इन तीनों युवा इंजीनियरों की नियुक्ति बीईएल के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग “सीकर डेवलपमेंट” में की गई है। इस रोल में ये छात्र मिसाइल प्रणालियों के लिए एडवांस ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी विकसित करने पर काम करेंगे। यह तकनीक हवा या जमीन पर दुश्मनों के टारगेट को बेहद सटीक तरीके से डिटेक्ट और न्यूट्रलाइज करने में मिसाइलों की मदद करती है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक, प्रोफेसरों और प्लेसमेंट सेल ने खुशी जताते हुए चयनित छात्रों को बधाई दी है। मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है कि ये छात्र देश की रक्षा और मिसाइल सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे।


