एसआईआर दावा-आपत्ति को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित – परविंदर सिंह
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा एवं आपत्ति विषय को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम एवं विवरण में सुधार तथा मतदाताओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक कौशल प्रधान ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए

एसआईआर दावा-आपत्ति को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित – परविंदर सिंह

जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा एवं आपत्ति विषय को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम एवं विवरण में सुधार तथा मतदाताओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक कौशल प्रधान ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कौशल प्रधान ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में छूट गया है, वे अपने संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से संपर्क कर दावा पत्र जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। वहीं, जिन मतदाताओं को किसी कारण से आपत्ति या नोटिस प्राप्त हुआ है, उन्हें किसी प्रकार की चिंता या संकोच करने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने आवश्यक प्रमाण-पत्र सक्षम पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर अपना पक्ष मजबूती से रख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र, पिता/पति का नाम अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या परिवर्तन होने पर निर्धारित फॉर्म-8 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है, ताकि मतदाता सूची में आवश्यक शुद्धीकरण किया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई विभिन्न सूचियों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। Absent (अनुपस्थित), Shifted (स्थानांतरित), Death Cases (मृतक) तथा अन्य चिन्हित मतदाताओं के संबंध में बूथ स्तर पर जानकारी प्राप्त करने और वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आहवान किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करेंगे तथा जिन मतदाताओं को दावा, आपत्ति अथवा नाम-सुधार से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, उनकी हरसंभव सहायता करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचकर उन्हें एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शिविर का प्रबंधन एवं संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया।
शिविर में प्रदेश सचिव सह 49-विधान सभा प्रभारी ब्रजेन्द्र तिवारी एवं राजकिशोर यादव उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, वि स प्रभारी 44-बहरागोड़ा अरूण कुमार सिंह, वि स प्रभारी 48-आशुतोष कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रभारी राजेश चौधरी, सुनील प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, राजेश कुमार, जिला प्रशिक्षक अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष अंसार खान, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, सचिव फिरोज खान, सुमित सोनकर, मुन्ना सिंह सेवादल ने अपने विचार एवं अनुभव को साझा करते हुए कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देना तथा उन्हें बूथ स्तर पर मतदाताओं की सहायता के लिए सक्षम बनाना रहा ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से मतदाता सूची से वंचित न हो। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं की सहायता करें और एसआईआर दावा-आपत्ति प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं



