Uncategorized

बागबेड़ा नया बस्ती के बाढ़ पीड़ितों को निजी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रहे- राजकुमार सिंह

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा नया बस्ती एवं आसपास के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गई है। बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी टैंकर के माध्यम से पिछले कई दिनों से बागबेड़ा बस्ती के रोड नंबर 2 एवं 3 में जुस्को का शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध करवाना शुरू किया है

बागबेड़ा नया बस्ती के बाढ़ पीड़ितों को निजी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रहे- राजकुमार सिंह

जमशेदपुर- पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा नया बस्ती एवं आसपास के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गई है।

बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी टैंकर के माध्यम से पिछले कई दिनों से बागबेड़ा बस्ती के रोड नंबर 2 एवं 3 में जुस्को का शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध करवाना शुरू किया है।

बाढ़ की स्थिति के बीच शुद्ध पेयजल मिलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। प्रभावित लोगों ने राजकुमार सिंह के इस सामाजिक एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में निजी स्तर पर पेयजल उपलब्ध कराना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!