Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कदमा स्थित सेवावर्ती नील संघ में पिछले लगभग 25 वर्षों से योग एवं एरोबिक का कार्यक्रम प्रतिदिन एक घंटा सवेरे में आयोजित किया जाता है

अपने जीवन में 100 बार से अधिक रक्तदान करने वाले संघ के प्रमुख सुबीर कुमार कुंडू बताते हैं कि बहुत से लोग घर पर रहते हैं। अपने शरीर तक को हिलाते नहीं हैं। ऐसे लोगों को, जब से प्रधानमंत्री ने योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया, तब से हमने लोगों को प्रेरित कर इससे जोड़ने का काम किया है

जमशेदपुर- कदमा स्थित सेवावर्ती नील संघ में पिछले लगभग 25 वर्षों से योग एवं एरोबिक का कार्यक्रम प्रतिदिन एक घंटा सवेरे में आयोजित किया जाता है

अपने जीवन में 100 बार से अधिक रक्तदान करने वाले संघ के प्रमुख सुबीर कुमार कुंडू बताते हैं कि बहुत से लोग घर पर रहते हैं। अपने शरीर तक को हिलाते नहीं हैं। ऐसे लोगों को, जब से प्रधानमंत्री ने योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया, तब से हमने लोगों को प्रेरित कर इससे जोड़ने का काम किया है।

अभी हमारे यहां 30 वर्ष की आयु से लेकर 80 वर्ष की आयु से ऊपर के लोग भी यहां पर योग करते हैं। पति- पत्नी भी एक साथ आते हैं। उन्होंने बताया कि एरोबिक के साथ योग करने से शरीर संतुलित रहता है। वही मन स्वस्थ रहता है।
योग करने वाले सुब्रतो मजूमदार बोलते हैं कि हम पिछले ढाई वर्षो से योग कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में पहचान दिलाया।

उन्होंने कहा कि योग करने से केवल हम लोग निरोगी ही नहीं रहते हैं, बल्कि शरीर, मन एवं आत्मा का संतुलन रहता है।

वहीं अनीता सरकार बताती है कि पहले मेरी तबीयत बहुत जल्दी खराब हो जाती थी, लेकिन योग करने से हम पूरी तरह स्वस्थ हैं। पहले यहां मात्र 25 से 30 लोग योग करने आते थे। अब 150 से अधिक लोग इस संस्था से जुड़ गए हैं।

यहां हर सप्ताह मेडिकल चेकअप भी होता है। यहां एरोबिक एवं योग करते हैं। कदमा के अलावा यहां दूर-दूर से लोग भी योग करने आते हैं। कुंडू सर अनुशासन का पूरा ध्यान रखते हैं। यहाँ सीनियर सिटीजन बहुत है, जो योग से जुड़े हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।

वहीं सीता सिंह बताती है कि मेरे पैर और घुटनों में समस्या थी। योग और एरोबिक करने के बाद हम पूर्णता स्वस्थ हो गए हैं।
जबकि नमिता प्रमाणिक बताती है कि वह 2002 से आ रही है। पहले थायराइड की समस्या थी। वह अब नॉर्मल हो गया है। मेरा वजन भी कम हुआ है।
महिलाएं स्वस्थ रहेंगी, तभी वह घर, परिवार और देश में अपना योगदान दे सकती है।
योग करने वालों में गजब का उत्साह देखा गया। लोगों ने बताया कि योग करने के बाद हम पूरे दिन भर फ्रेश रहते हैं। सभी लोगों को अपने लिए 1 घंटे का समय निकालकर योग अवश्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जिस तरह पूरी दुनिया में योग को पहुंचाया है, इससे सभी लोगों में जागृति आई है। योग करो और निरोग रहो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!