Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दुखनी सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचकर पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड से सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। ये ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे और खनन बंद करने की मांग की। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने किया। पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के लायाडीह, चिरूडीह और ओड़िया गांव के निवासियों ने ओड़िया में संचालित पत्थर खदान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

दुखनी सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचकर पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड से सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। ये ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे और खनन बंद करने की मांग की। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने किया। पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के लायाडीह, चिरूडीह और ओड़िया गांव के निवासियों ने ओड़िया में संचालित पत्थर खदान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस के सामने मंगलवार को दुखनी सोरेन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा की सहमति के बिना खनन कार्य कराया जा रहा है। खदान में होने वाले विस्फोट, उड़ती धूल और बढ़ते प्रदूषण से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही पेयजल स्रोत, कृषि भूमि, पर्यावरण और ग्रामीणों की सुरक्षा भी खतरे में है।

क्या है ग्रामीणों की मांग ?

ग्रामीणों के अनुसार लायाडीह गांव तथा ओड़िया पंचायत के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि क्षेत्र में पत्थर खदान का संचालन तत्काल बंद कराया जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!