Uncategorized

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में मुलाकात की तथा उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

जमशेदपुर- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में मुलाकात की तथा उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य पंकज पटेल शामिल थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस अपार दुःख की घड़ी में अपनी सहानुभूति प्रकट की। चैंबर परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!