जीजीएसपीआई कंप्यूटर सेंटर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस , पूर्व सीएम रघुवर दास और चंम्पाई सोरेन सहित अन्य दिग्गज शरीक हुए
आदित्यपुर एस टाइप स्थित जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन तथा ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे

जीजीएसपीआई कंप्यूटर सेंटर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस , पूर्व सीएम रघुवर दास और चंम्पाई सोरेन सहित अन्य दिग्गज शरीक हुए

जमशेदपुर – आदित्यपुर एस टाइप स्थित जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन तथा ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्थान की विभिन्न शाखाओं से लगभग 1500 से 2000 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सनी भांगड़ा इसके अलावा विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुति की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर प्रियम,अंकिता मंजीत, सुखपाल सहित संस्थान के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आदित्यपुर – GGSPI में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस: मुख्य अतिथि ज्योति सिंह मथारू ने सराहा, संस्थान हर माह 5 जरूरतमंद बच्चों को देगा मुफ्त AI और कंप्यूटर शिक्षा

आदित्यपुर- GGSPI कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक दिवस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस भव्य समारोह में संस्थान की विभिन्न शाखाओं से 1500 से 2000 विद्यार्थियों ने शिरकत कर अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं ‘सनी भांगड़ा ग्रुप’ के भांगड़ा ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक सरदार गुरप्रीत सिंह सेहरा के आमंत्रण पर पहुंचे श्री मथारू ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
श्री मथारू ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद आज के तकनीकी दौर में कंप्यूटर और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित आधुनिक शिक्षा युवाओं के लिए अनिवार्य बन चुकी है। जमशेदपुर, सरायकेला और आदित्यपुर में लगभग सात केंद्रों के जरिए तकनीकी शिक्षा का प्रसार कर रहा यह संस्थान भविष्य में झारखंड का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान बनेगा।
उन्होंने संस्थान के उस सामाजिक संकल्प की विशेष प्रशंसा की, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर और साधनहीन पृष्ठभूमि के पांच जरूरतमंद बच्चों को हर माह निशुल्क आधुनिक कंप्यूटर और AI शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षण संस्थानों की यही भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन प्रियम मैम, अंकिता मैम, मंजीत सर और सुखपाल मैम सहित समस्त फैकल्टी व स्टाफ द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में अतिथियों और विद्यार्थियों के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था रही तथा संस्थान प्रबंधन ने सभी सहयोगियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।




